विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या होगा अगर रोजाना खाएंगे एक मुट्ठी स्प्राउट्स? फायदे जानकर आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 07:00 PM (IST)

स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और जो प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।

स्प्राउट्स खाने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे (AI Generated Image)

स्प्राउट्स खाने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे-छोटे अंकुरित अनाज और दालें खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। इसलिए हेल्थ कॉन्शियश लोग इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। इन्हें रोजाना खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स आसानी से मिल जाता है। 

रोजाना स्प्राउट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी हमसे दूर रहती हैं। आइए जानें अगर आप अपनी डाइट में रोजाना स्प्राउट्स शामिल करते हैं, तो आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 

रोज स्प्राउट्स खाने के फायदे

  • डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म में मददगार- स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है,जो आपके डाइजेशन को मजबूत बनाती है। इससे कब्ज और अन्य डाइजेशन सम्बन्धी प्रॉब्लम्स में राहत मिलती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर आसानी से कैलोरी और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब कर पाता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाते हैं- स्प्राउट्स में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इन्हें खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं और थकान भी कम होती है।
  • प्रोटीन का बेस्ट सोर्स- स्प्राउट्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। यह मसल्स बनाने, शरीर की रिकवरी और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। जिम जाने वाले या वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए स्प्राउट्स एक नेचुरल और हेल्दी प्रोटीन सोर्स है।
  • वजन नियंत्रण और दिल की सेहत- स्प्राउट्स खाने से भूख नियंत्रित रहती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
  • त्वचा और बालों के लिए लाभकारी- स्प्राउट्स में विटामिन-ई और मिनरल्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना सेवन से आपकी स्किन हेल्दी रहती है और बाल शाइनी बनते हैं।

डाइट में स्प्राउट्स कैसे शामिल करें?

स्प्राउट्स को आप सलाद, सैंडविच, स्टर-फ्राई या स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं। मूंग, चना,अल्फाल्फा और मूंगफली के स्प्राउट्स काफी ज्यादा पौष्टिक होते हैं।



Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।