विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेहरे पर आने लगेगी अपने आप रौनक, जब रोज करेंगे ये आसान योगासन; जानें करने का सही तरीका और फायदे

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:00 AM (IST)

ये योगासान शरीर और मन को बहुत से फायदे देने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं।

चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए योगासन (Image Source: AI Generated)

चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए योगासन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए तरह-तरह के स्किन प्रोडक्ट्स लगाते हैं, घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, पर ऐसे कई योगासन हैं जो नेचुरली चेहरे पर निखार लाने में मदद करेंगे। हमें लगता है कि योग केवल शरीर को फिट रखता है, जबकि यह हमारी त्वचा का भी उतना ही ख्याल रखता है। 

आइए आपको ऐसे ही आसान और असरदार योगासनों के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिनसे खिली-खिली त्वचा मिल सकती है: 

अधो मुख श्वानासन

यह सूर्य नमस्कार का नौवां आसन है, इसे रूटीन में शामिल कर हम अपने तन-मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। इसे नियमित रूप से करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर रौनक तो आती ही है, साथ ही यह हमारी रीढ़ को लचीला बनाए रखने, शरीर के निचले हिस्से को मजबूती देने और स्ट्रेस फ्री रखने में मदद करता है। 

कैसे करें? 

  • पेट के बल लेटकर सांस खींच लें, फिर हाथों और पैरों की मदद से शरीर को उठाएं। 

  • इसके बाद अपनी कोहनी और घुटनों को एकदम सख्त रखना है और फिर कूल्हों को उठाना है। 

  • इस दौरान आपने शरीर का वी-आकार बनना चाहिए। 

  • अगले स्टेप में हाथों से जमीन पर दबाव देना है और अपनी नजर को नाभि पर टिका लें। 

  • इस स्थिति में कुछ सेकंड्स बने रहने के बाद घुटने जमीन पर टिकाकर मेज वाली पोजिशन में आ जाएं। 

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन एक हठ योग आसन है, जिसे हम सीटेड फॉरवर्ड बेन्ड के नाम से भी जानते हैं। इसे आप सूर्य नमस्कार के बाद कर सकते हैं। इस आसन को नियमित रूप से करने से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं। 

इसके अलावा, यह रीढ़ को मजबूती देने, पाचन को बेहतर रखने, वजन नियंत्रित करने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और तनाव को कम करने में बड़ा असरदार है। 

कैसे करें?

  • पश्चिमोत्तानासन के लिए अपने पैरों को सीधे जमीन पर फैलाकर बैठ जाना है। 

  • अब गहरी सांस लेकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकाते जाएं। 

  • इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार हाथ से पैरों को छूना है। 

  • इस दौरान सिर और नाक को घुटनों से मिलाने की कोशिश करें। 

  • कुछ सेकंड्स एक इस स्थिति में बने रहने के बाद वापिस से उसी पोजिशन में लौटें। 

  • थोड़ी देर रुकें और दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराएं, बस ध्यान रखें कि अपने शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना है। 

यह भी पढ़ें- शरीर दिखेगा बिल्कुल स्वस्थ, फिर भी अंदर पनप सकता है कैंसर! शुरुआती स्टेज में क्यों नहीं मिलते बीमारी के संकेत?

यह भी पढ़ें- वायरस को उसी के हथियार से मात देते हैं बैक्टीरिया! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।