10 दिन में बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और कम होगा वजन, बस जान लें 4 योगासनों को करने का सही तरीका
मोटापा कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए हमने कुछ योगासानों (Yoga For Weight Loss) के बारे में आपको बताया है। आप इन योगासनों का अभ्यास कर अपने मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकते हैं। साथ ही वजन भी कम कर सकते हैं। अगर आप ये एक्सरसाइज करते हैं तो दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज, हार्ट डिजीज और मोटापे की समस्या तो आम है। इन सबका मुख्य कारण खराब खानपान, देर से सोना या बिगड़ती लाइफस्टाल है। मोटापे की बात करें तो ये समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। इसका कारण मेटाबॉलिज्म का असंतुलित होना है।
कहा जाता है कि मोटापे को कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और Weight Loss करने के लिए कुछ कारगर आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन योगासनों का सही तरीके से अभ्यास कर लिया तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा। आइए उन योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं:-
बालासन
बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन को करने से तनाव कम करने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। यह आसान शरीर को आराम दिलाता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसे करने के लिए आप घुटनों को मोड़कर एड़ियों के बल पर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर माथे को जमीन पर टिका दें। इस स्थिति में दो मिनट तक रहें। ऐसा आप तीन बार दोहरा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब मोटापे को कहें बाय-बाय, Zero Figure के लिए बेस्ट हैं ये Indoor Exercise
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगासन है जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार को करने से हमारी बॉडी एक्टिव रहती है और हमारा शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इसमें 12 मुद्राओं का एक क्रम होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसे हमेशा सुबह के समय खुली हवा में खाली पेट ही करना चाहिए।
कपालभाति
कपालभाति सबसे आसान योगासनों में से एक है। ये एक तरह का श्वसन व्यायाम है जो पेट के मसल्स को एक्टिव रखने में कारगर होता है। अगर आप रोजाना इस योगासन का अभ्यास करेंगे तो मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा और वजन भी आसानी से कम होगा। इसे करने के लिए आप सीधा बैठ जाएं और गहरी सांस लें। अब सांस को छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। ये योगा आप दो से तीन मिनट तक कर सकते हैं।
पवनमुक्तासन
ये आसन पेट की गैस से राहत दिलाता है। साथ ही ये अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है। इसे करने से तेजी से Belly Fat कम होता है। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर छाती की ओर लाएं। अब हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर को घुटनों के पास लाएं। इस स्थिति में 10-15 सेकंड तक रुकें और इसे कम से कम तीन बार दोहराएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।