Belly Fat कम करने के लिए बेस्ट हैं रात की ये Exercise, कुछ ही दिनों में शेप में आ जाएगी बॉडी
अगर आपको दिन में समय नहीं मिलता है तो आप रात में कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। जो पेट की चर्बी को तेजी से कम करते हैं। इन्हें करने में अधिक समय भी नहीं लगेगा। इससे आपकी सेहत भी बेहतर बनेगी। इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आप सर्दियों में भी फिट रह सकते हैं। इसके साथ ही आप हेल्दी डाइट लें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल पेट की चर्बी काे कम करना बहुत मुश्किल हो गया है। दरअसल पेट में जमा चर्बी कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उनका वजन तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन आपके पास अगर एक्सरसाइज करने के लिए सुबह समय नहीं है तो आप रात में भी कुछ एक्सरसाइज कर पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आपको बस 15 से 20 मिनट का समय देना हाेगा।
आप जिस भी दिन से ये एक्सरसाइज शुरू करें उस दिन अपना वेट चेक करें। 10 दिन बाद दोबारा अपना वजन देखें, आपको खुद फर्क मालूम हाे जाएगा। हम आपको कुछ ऐसे ही नाइट एक्सरसाइज क बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके पेट की चर्बी तो कम होगी ही, साथ ही आपको रात में नींद भी अच्छी आएगी। आइए उन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्लैंक
प्लैंक एक बेहतरीन कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है। यह पेट के मसल्स को मजबूत करता है। इसके साथ ही ये पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। वैसे तो इसे सुबह करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप इसे रात में खाने से पहले भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप अपने पेट के बल लेट जाएं। अब कोहनी और पैर के पंजों पर शरीर का भार डालते हुए सीधा उठें। शरीर को सीधा रखते हुए 30-60 सेकंड तक इसी पोस्चर में रहें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें: ठंड में घुटने की जकड़न ने कर रखा है परेशान? Knee Pain से राहत के लिए रोजाना करें ये Exercise
स्क्वैट्स
पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्क्वैट्स भी सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। ये एक्सरसाइज बिल्कुल सिट अप सिट डाउन की तरह हाेती है। इसके करने के लिए आप एकदम सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं। अब घुटनों को मोड़ लें और नीचे की ओर झुक जाएं। आपको एकदम नीचे तक झुककर बैठने की जरूरत नहीं है। इस एक्सरसाइज को कम से कम पांच मिनट तक के लिए करें। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होने लगती है। बॉडी में भी अच्छा शेप आएगा।
लेग रेज
लेग रेज निचले पेट की चर्बी को कम करने का बेहतरीन जरिया है। इसके करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद हाथों को हिप्स के नीचे रखें। पैरों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक रोकें रहें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। इसे कम से कम 10-15 बार करें। इससे भी तेजी से बैली फैट कम होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।