Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विटामिन-बी12 की कमी के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण, समय रहते आप भी हो जाएं सावधान

    विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin-B12 Deficiency) सेहत के लिए काफी खतरनाक होती है। इसकी कमी अगर लंबे समय तक बनी रहे तो कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कारण क्या होते हैं? खान-पान में लापरवाही के अलावा और भी कई कारण हैं जो विटामिन-बी12 की कमी की वजह बनते हैं।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:21 PM (IST)
    Hero Image
    विटामिन-बी12 की कमी के क्या कारण हो सकते हैं? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 की कमी हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी कमी के कारण थकान, कमजोरी, एनीमिया, नर्व डैमेज, याददाश्त कमजोर होना और कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए जरूरी है कि हम इसकी कमी के कारणों को समझें, ताकि इससे बचाव में मदद मिल सके। आइए जानते हैं कि किन वजहों (Vitamin-B12 Deficiency Causes) से विटामिन-बी12 की कमी होने लगती है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

    विटामिन-बी12 की कमी के कारण

    • डाइट में भरपूर विटामिन-बी12 का न होना- यह कमी उन लोगों में सबसे आम है जो वेजिटेरियन या वीगन डाइट लेते हैं। विटामिन-बी12 नेचुरल सोर्स एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स हैं, जैसे- मांस, मछली, अंडे, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। ऐसे में जो लोग ये चीजें नहीं खाते हैं, उनके शरीर में विटामिन-बी12 का लेवल कम होने का खतरा ज्यादा रहता है।
    • विटामिन-बी12 ठीक से अब्जॉर्ब न होना- यह सबसे बड़ा और सामान्य कारण है। कोई व्यक्ति भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12 से भरपूर खाना खा भी रहा हो, लेकिन अगर उसका शरीर इसे अब्जॉर्ब नहीं कर पा रहा, तो कमी होना तय है। इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं- पर्निशियस एनीमिया, सीलिएक डिजीज, क्रॉन डिजीज, या आंतों की कोई अन्य बीमारी, जो अब्जॉर्प्शन की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है। एक समस्या हो सकती है कि पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड कम बनना। इसके कारण भी विटामिन-बी12 की कमी होने लगती है।
    • शराब पीना- यह पेट और आंतों की परत को नुकसान पहुंचाकर अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकता है।
    • कुछ जेनेटिक कंडिशन- कुछ जेनेटिक कारणों से भी शरीर विटामिन-बी12 का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता।

    विटामिन-बी12 की कमी से बचाव के उपाय

    सही डाइट लें

    अपनी डाइट में विटामिन-बी12 से भरपूर चीजों को शामिल करना।

    • मांसाहारी सोर्स- मछली खासकर सालमन और टूना, रेड मीट, चिकन, अंडे और दूध व दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
    • शाकाहारी सोर्स- शाकाहारी लोगों के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी वे दूध, दही, पनीर और अंडे खा सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन-बी12 से फोर्टिफाइड फूड आइटम्स, जैसे- सीरियल्स, प्लांट-बेस्ड मिल्क, और न्यूट्रिशनल यीस का इस्तेमाल करना चाहिए।

    सप्लीमेंट्स लें

    • शाकाहारियों, वीगन्स, बुजुर्गों या अब्जॉर्प्शन की समस्या वाले लोगों के लिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट्स लेना एक कारगर उपाय है। हालांकि, बिना डॉक्टर से पूछे सप्लीमेंट्स न लें।

    नियमित जांच करवाएं

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 तेजी से बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 वेजिटेरियन फूड्स, शरीर की कमजोरी भी होगी तुरंत दूर

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है परेशानी

    Source:

    Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/22831-vitamin-b12-deficiency#symptoms-and-causes