Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है परेशानी

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 12:50 PM (IST)

    शरीर में विटामिन-बी12 कम होने पर शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अगर बॉडी में विटामिन-बी12 कम हो जाए तो इसका जल्दी पता लगाना जरूरी है। विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर में कुछ संकेत (Vitamin-B12 Deficiency Signs) नजर आते हैं जिन्हें इग्नोर करना यानी मुसीबत को न्यौता देना।

    Hero Image
    विटामिन-बी12 की कमी कैसे पहचानें? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर हमारी बॉडी कुछ संकेतों के जरिए हमें आगाह करने की कोशिश करने लगती है। ये बात अलग है कि हम अक्सर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे ही शरीर में विटामिन-बी12 कम (Vitamin-B12 Deficiency) होने पर भी शरीर कुछ लक्षणों की मदद से इसकी कमी के बारे में बताता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन लक्षणों (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) को अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो विटामिन-बी12 की कमी से होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर क्या संकेत देता है।

    थकान और कमजोरी महसूस होना

    विटामिन-बी12 की कमी का सबसे आम लक्षण है लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में जरूरी मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पातीं, जिससे ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्ट ठीक से नहीं हो पाता। इस कंडीशन को एनीमिया कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति हमेशा सुस्त और कम एनर्जेटिक महसूस करता है

    यह भी पढ़ें- विटामिन-B12 की हो गई है कमी? अब सप्लीमेंट्स नहीं, इन 5 तरीकों से करें इसे नेचुरली बूस्ट

    सुन्नता या झनझनाहट

    विटामिन-बी12 नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से हाथ-पैरों में सुन्नता, झनझनाहट या चुभन जैसा एहसास हो सकता है। यह समस्या नसों को होने वाले नुकसान के कारण होती है, जिसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहा जाता है।

    याददाश्त कमजोर होना

    विटामिन-बी12 की कमी दिमाग को प्रभावित कर सकती है। इससे याददाश्त कमजोर होना, फोकस करने में दिक्कत या कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह डिमेंशिया जैसी गंभीर कंडीशन का कारण भी बन सकता है

    त्वचा का पीला पड़ना

    विटामिन-बी12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे त्वचा पीली दिखाई देने लगती है। इसे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया कहते हैं, जिसमें सेल्स बड़े और इम्मेच्योर हो जाती हैं।

    मुंह में छाले या जीभ में सूजन

    विटामिन-बी12 की कमी से जीभ लाल, सूजी हुई और चिकनी हो सकती है, जिसे ग्लॉसाइटिस कहा जाता है। साथ ही, मुंह में बार-बार छाले होना भी इसकी कमी का संकेत हो सकता है।

    चलने में समस्या

    नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचने के कारण विटामिन-बी12 की कमी से बैलेंस बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। इससे चलते समय लड़खड़ाहट या चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- 6 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं कि पूरा पोषण नहीं ले रहे हैं आप, आज ही कर लें डाइट में सुधार

    Source: 

    Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/22831-vitamin-b12-deficiency