Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ओड‍िशा के इन 5 Hill Station के आगे फेल हैं कश्‍मीर की वाद‍ियां, ब‍िना देर क‍िए बना लें घूमने का प्लान

    Updated: Thu, 08 May 2025 08:59 AM (IST)

    गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी गर्मियों में घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो इस बार अपनी ल‍िस्‍ट में ओडिशा के इन 5 हिल स्टेशनों को जरूर शाम‍िल करें। ये जगहें गर्मियों में घूमने के लिए एकदम सही हैं। यहां ना सिर्फ नेचुरन ब्‍यूटी देखने को म‍िलती है बल्कि सुकून और ताजगी भी मिलती है।

    Hero Image
    इस गर्मी ओड‍िशा के इन ह‍िल स्‍टेशनों का करें दीदार। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां खानपान के ढेरों वैरायटी म‍िलते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए भी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। कई लोग वेकेशन के लिए समुद्र तटों पर जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को Hill Station रास आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे देखा जाए तो जब गर्मी अपने चरम पर होती है तो पहाड़ों पर जाने से ही सुकून मिलता है। वहां की ठंडी हवाएं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ तन और मन दोनों को सुकून पहुंचाते हैं। आमतौर पर जब भी पहाड़ों की बात होती है तो शिमला, मनाली, नैनीताल या मसूरी का नाम ही सबसे पहले आता है लेकिन आप चाहें तो इस बार ओडिशा भी जा सकते हैं। यहां भी कई हिल स्टेशन हैं जो आपको शांति का एहसास दिलाएंगे। आइए उन हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं विस्तार से-

    दरिंगबाड़ी

    ये जगह ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित है। इसे 'ओडिशा का कश्मीर' भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 915 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह पहाड़ों, कॉफी बागानों, देवदार के पेड़ों और झरनों से भरपूर है। गर्मियों में यहां का मौसम ठंडा और मन को सुकून देने वाला होता है। इस बार गर्मियों की छुट्टियां यहां बिताई जा सकती है। 

    महेंद्रगिरि

    गजपति जिले में स्थित महेंद्रगिरि पर्वत ओडिशा का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। ऐसी मान्यता है कि ये जगह महाभारत काल से जुड़ी है। यहां पर पांडवों ने समय बिताया था। आपको यहां घने जंगल और कई ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां आकर आपको सुकून का एहसास होगा। ये जगह नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है। 

    य‍ह भी पढ़ें: जन्‍नत जैसे हैं दुन‍िया के 6 Airport, जहां हर काेना कहता है- वेलकम होम! देखते ही चमक उठती हैं आंखें

    तप्तपानी

    गंजाम जिले में स्थित तप्तपानी एक अनोखा हिल स्टेशन है। ये अपने गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है। आसपास के पहाड़ी इलाके और घने जंगल इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। 

    चंद्रगिरि 

    आपको बता दें कि ये जगह तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए फेमस है। ये गजपति जिले में स्थित है। यहां कई बौद्ध मठ, तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र और सुंदर बाग बगीचे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। ये जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।

    देवमाली 

    कोरापुट जिले में स्थित देवमाली पर्वत समुद्र तल से लगभग 1,672 मीटर ऊंचा है। कहते हैं कि ये ओडिशा का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से पूर्वी घाटों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां आप ट्रैकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

    यह भी पढ़ें: भारत की इन 4 जगहों पर एक साथ नजर आते हैं पहाड़ और समुद्र, खूबसूरत होता है नजारा