Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट के दाएं हिस्से का दर्द कहीं अपेंडिक्स में सूजन का संकेत तो नहीं? इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 10:12 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं पेट में होने वाला दर्द अपेंडिक्टाइटिस संकेत हो सकता है। इसलिए पेट दर्द को खासकर दाएं हिस्से के दर्द को बिल्कुल अनदेखा नहीं करना चाहिए। अपेंडिक्टाइटिस के लक्षणों (Appendicitis Signs) इग्नोर करना खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इससे अपेंडिक्स फटने का संकेत भी रहता है। आइए जानें क्या होते हैं अपेंडिक्टाइटिस के लक्षण।

    Hero Image
    कैसे करें अपेंडिक्टाइटिस की पहचान? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेट में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह दर्द पेट के दाएं हिस्से में हो तो यह अपेंडिक्स की सूजन यानी अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) का संकेत हो सकता है। अपेंडिक्स एक छोटी, पतली थैली होती है जो बड़ी आंत से जुड़ी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन अगर इसमें सूजन या इन्फेक्शन हो जाए, तो तेज दर्द शुरू हो जाता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह फट भी सकती है, जिससे जानलेवा इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए पेट के दाएं हिस्से का दर्द नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपेंडिसाइटिस के लक्षणों (Symptoms of Appendicitis) को पहचानना बहुत जरूरी है। आइए जानें किन लक्षणों से कर सकते हैं अपेंडिक्सटाइटिस की पहचान।

    अपेंडिक्स के लक्षण कैसे होते हैं?

    • पेट के दाएं निचले हिस्से में तेज दर्द- अपेंडिसाइटिस का सबसे आम लक्षण पेट के दाएं निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द होना है। कई बार यह दर्द नाभि के आसपास शुरू होता है और फिर धीरे-धीरे दाईं ओर खिसक जाता है। दर्द बढ़ने पर यह चलने, खांसने या कोई अचानक हरकत करने पर और भी तेज हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- सुबह की पहली चाय... कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत! जानें खाली पेट पीने के 5 बड़े नुकसान

    • मतली और उल्टी- पेट में दर्द के साथ मतली और उल्टी होना भी अपेंडिसाइटिस का एक सामान्य लक्षण है। यह समस्या शुरू में कम हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे अपेंडिक्स की सूजन बढ़ती है, उल्टी की समस्या भी बढ़ सकती है।
    • भूख न लगना- अगर पेट दर्द के साथ अचानक भूख कम लगने लगे या खाने का मन न करे, तो यह अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है।
    • बुखार- अपेंडिक्स में सूजन होने पर हल्का बुखार भी हो सकता है। अगर स्थिति गंभीर हो जाए, तो बुखार तेज हो सकता है, जो इन्फेक्शन का संकेत देता है।
    • कब्ज या दस्त- कुछ मरीजों को अपेंडिसाइटिस के कारण कब्ज या दस्त की समस्या हो सकती है। पेट में गैस बनना और ब्लोटिंग भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

    अपेंडिसाइटिस का इलाज क्या है?

    अगर आपको अपेंडिक्टाइटिस के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अपेंडिसाइटिस का मुख्य इलाज सर्जरी है, जिसमें अपेंडिक्स को निकाल दिया जाता है। इसे अपेंडेक्टॉमी कहा जाता है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो अपेंडिक्स फट सकता है, जिससे पेट में गंभीर इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए, लक्षणों को पहचानकर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- पेट में गड़बड़ी को न करें नजरअंदाज! भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं गैस्ट्रिक कैंसर के मामले

    Source: 

    Mayo Clinic: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/appendicitis/symptoms-causes/syc-20369543