बीपी कंट्रोल करने से लेकर वेट लॉस तक, सर्दियों में सूर्य नमस्कार करने के हैं अनेक फायदे
सर्दी के मौसम में हम अक्सर एक्सरसाइज करने से कतराते हैं लेकिन एक ऐसा योग है जो सर्दियों में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हम बात कर रहे हैं सूर्य नमस्कार की। सूर्य नमस्कार करने से शरीर के हर अंग की कसरत होती है और हेल्दी रहने में मदद मिलती है (Surya Namaskar Benefits)। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में रोज सूर्य नमस्कार करने के फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Winter Yoga Benefits: सर्दी का मौसम आते ही हम सभी गर्म कपड़ों में लिपटकर रहना पसंद करते हैं और एक्सरसाइज करने से तौबा कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar Benefits in Winter) करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? सूर्य नमस्कार एक एक प्रकार का योग है, जिसमें शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज होती है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य (Surya Namaskar weight loss) के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में सूर्य नमस्कार करने के क्या-क्या फायदे हैं।
सर्दियों में सूर्य नमस्कार करने के फायदे (Surya Namaskar Benefits)
- इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है- सर्दियों में हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। सूर्य नमस्कार करने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हम बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं। यह हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और आपकी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है- सूर्य नमस्कार में कई ऐसे आसन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे जोड़ों में दर्द नहीं होता। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। खासकर सर्दियों में, जब हम कम धूप में निकल पाते हैं, सूर्य नमस्कार विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना 5 मिनट करें 5 योगासन, आंखों की पफीनेस होगी दूर; Eyesight बढ़ाने में भी मिलेगी मदद
- वजन कम करने में मदद करता है- सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं और मोटापे से बच सकते हैं।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है- सूर्य नमस्कार पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- तनाव कम करता है- सर्दियों में अक्सर हमें तनाव और डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। सूर्य नमस्कार करने से हमारा मन शांत होता है और तनाव कम होता है। यह हमें ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
- जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है- सूर्य नमस्कार जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है। यह जोड़ों की मोटिलिटी को बढ़ाता है और सूजन को कम करता है।
- त्वचा को निखारता है- सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है। इससे त्वचा स्वस्थ और निखरी हुई रहती है।
- मासपेशियों को मजबूत बनाता है- सूर्य नमस्कार में कई ऐसे आसन होते हैं, जो शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को फ्लेक्सीबल बनाता है और चोट लगने का खतरा कम होता है।
- दिल को स्वस्थ रखता है- सूर्य नमस्कार दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- अच्छी नींद आती है- सूर्य नमस्कार करने से आपकी नींद अच्छी आएगी। यह आपको स्ट्रेस फ्री रखेगा और आप रात को अच्छी नींद ले सकेंगे।
कैसे करें सूर्य नमस्कार?
सूर्य नमस्कार करने के लिए आपको किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती है। आप इसे घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप पहली बार सूर्य नमस्कार कर रहे हैं तो किसी योगा ट्रेनर से मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा।
इन बातों का ध्यान रखें
- सूर्य नमस्कार खाली पेट करना चाहिए।
- यह करते समय सांस लेने पर ध्यान दें।
- अगर आपको कोई चोट या बीमारी है तो सूर्य नमस्कार करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- सूर्य नमस्कार करते समय धीरे-धीरे आगे बढ़ें और एक बार में खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।
यह भी पढ़ें: ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में असरदार हैं 5 योगासन, रोजाना करने से शरीर की ऐंठन होगी दूर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।