Cold Water Side Effects: अगर आप भी धूप से आकर तुरंत पीते हैं ठंडा पानी, तो जान लें इससे होने वाले ये 5 नुकसान
लगभग हर किसी को गर्मी में ऑफिस या काम से घर आने के बाद ठंडा पानी पीने की चाह उठती है। अकसर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इसे पी भी लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर का गर्म तापमान होने पर ठंडा पानी पीने के कई नुकसान भी हो सकते हैं? ठंडा पानी स्वास्थ्य पर कई तरह से गलत असर डाल सकता है।

लाइफ्स्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम की धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडा पानी (Side Effects Of Drinking Cold Water) पीना पसंद करते हैं। यह आपको कुछ पल के लिए ठंडक का एहसास तो कराता है। लेकिन बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से सेहत पर गलत प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
बाहर की गर्मी से निकलने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की आदत आपके शरीर में बीमारियों को आने का न्योता दे सकती है। इसलिए गर्मी से निकलने पर सामान्य तापमान के पानी का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा सही माना जाता है। अगर आप भी घर आकर सबसे पहले फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पीते हैं, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में।
यह भी पढ़ें - सर्दियों में भी पानी पीना है जरूरी, हाइड्रेट रहकर खुद को रखें इन बीमारियों से दूर
गर्मी से निकलकर तुरंत ठंडा पानी पीने के हो सकते हैं ये नुकसान
पाचन से जुड़ी समस्याएं
गर्मी में ठंडा पानी पीने से पेट के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। इससे पेट दर्द, अपच, ब्लोटिंग और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
गले की समस्याएं
ठंडा पानी पीने से गले में सर्दी या खराश हो सकती है। खासकर अगर शरीर पहले से ही गर्म हो, तो इसका प्रभाव और ज्यादा हो सकता है।
सर्दी-जुकाम
ठंडा पानी पीने से आपके शरीर का तापमान अचानक से कम हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा सेंसिटिव लोगों को ठंडा पानी पीने से बुखार भी हो सकता है।
दिल के स्वास्थ्य का जोखिम
ठंडा पानी अचानक से पीने पर दिल पर असर पड़ सकता है, जिससे कुछ देर के लिए दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। ये शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होने के कारण होता है।
यह भी पढ़ें - ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, लेकिन जानते हैं क्यों, अगर नहीं तो जानें Cold Water Shower के गजब के फायदे
दांतों की समस्याएं
ज्यादा ठंडा पानी पीने से दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और दांतों में दर्द हो सकता है। सेंसिटिव दातों वाले लोगों को कोई भी ठंडा फूड आइटम खाने से इस पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।