सेहत ही नहीं सूरत भी निखारता है अनार का जूस, रोजाना पीने से पास भी नहीं भटकेंगी ये बीमारियां
अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए हाते हैं। अनार खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। वहीं अगर गर्मी में रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी लिया जाए तो आपकी सेहत को चकाचक होगी ही त्वचा को भी ढेरों फायदे मिल जाएंगे। आइए इनके जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से-

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू हो गई हैं। इन दिनों सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। वहीं स्किन को भी अधिक पोषण चाहिए होता है। गर्मी के मौसम में कई लोग रसीले फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वैसे तो गर्मी में गला तर करने के लिए हम ज्यादातर ठंडी चीज की तलाश करते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम फल के जूस का ही सेवन करें।
अगर आप भी कुछ ऐसा ही ऑप्शन तलाश कर रहे हैं तो आपको अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इसके एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। यह आवश्यक पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। खास बात तो यह है कि अनार का जूस पीने से सेहत के साथ-साथ त्वचा की रंगत में भी निखार आता है। आइए जानते हैं रोज अनार का ताजा जूस पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं-
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अनार का जूस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अनार का जूस पीने से सीने की जलन कम हो सकती है। अनार के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हार्ट को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। इससे दिल भी सेहतमंद रहता है।
वेट लॉस में फायदेमंद
अनार का जूस तेजी से वजन कम करने में मददगार है। अनार पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, ये सभी आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह आपकी भूख को दबा कर आपको लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस करवाते हैं। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। इससे तेजी से वजन कम होता है।
कैंसर से करे बचाव
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए ताे इंसान का पूरी तरह से ठीक होना मुश्किल हो जाता है। बहुत कम ही मरीज इस बीमारी से ठीक हो पाते हैं। अनार का जूस कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, अनार में एंटी कैंसर गुण भी पाया जाता है, जो कैंसर सेल्स को खत्म कर सकता है।
रंगत भी निखारे
अनार का जूस पीना आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो डार्क स्पॉट्स, सन डैमेज आदि से बचाव करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
इम्युनिटी मजबूत बनाता है
अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने की वजह से इन्फेक्शन आदि का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़ें: हेल्दी हार्ट से लेकर Weight Loss तक, गर्मी में Sun Melon खाने से दुरुस्त रहेगी सेहत
यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह खाली पेट खा लीजिए 3-4 खजूर, सेहत दुरुस्त होने के साथ ही खूबसूरती में भी आएगा निखार
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।