Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पनीर खाएं या टोफू, तेजी से Weight Loss के लिए क्या है ज्यादा बेहतर ऑप्शन?

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 01:21 PM (IST)

    इन दिनों वजन घटाने के लिए लोग कई सारी चीजों को इस्तेमाल करते हैं। वर्कआउट से लेकर डाइट तक वेट लॉस के लिए लोग काफी कुछ फॉलो करते हैं। हालांकि बात जब प्रोटीन इनटेक की आती है तो लोग अक्सर पनीर और टोफू में कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि वेट लॉस के लिए दोनों में क्या ज्यादा बेहतर होता है।

    Hero Image
    पनीर या टोफू, वेट लॉस के लिए क्या खाएं? (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेट लॉस करने के लिए लोग इन दिनों कई उपाय अपना रहे हैं। तेजी से बढ़ता वजन आज एक आम समस्या बन चुका है और इसकी वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसलिए समय रहते अपने वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। वजन कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करना बेहद जरूरी है। बात जब भी प्रोटीन की आती है, तो पनीर कई लोगों का पसंदीदा ऑप्शन होता है। हालांकि, इन दिनों टोफू भी काफी चलन में है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वेट लॉस के लिए पनीर और टोफू में से क्या ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें-  Weight Loss के लिए गेहूं के आटे में मिला लें इन 5 चीजों में से कोई भी एक, तेजी से कम होने लगेगा वजन

    पनीर या टोफू

    पनीर की तुलना में टोफू में 30% ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को टोफू और पनीर में से क्या ज्यादा फायदेमंद है, इस बात की सही जानकारी नहीं है। ऐसे में इस कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए जानते हैं टोफू और पनीर की न्यूट्रिशनल वेल्यू का विवरण-

    • टोफू सोय मिल्क से बनाया जाता है और पनीर गाय के दूध से बनाया जाता है।
    • हर 100 ग्राम टोफू में 139 कैलोरी की मात्रा पाई जाती है, वहीं 100 ग्राम पनीर में 296 कैलोरी पाई जाती है।
    • टोफू में 5 ग्राम फैट और पनीर में 22 ग्राम फैट पाया जाता है।
    • टोफू में 8 ग्राम प्रोटीन और पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
    • टोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन का विकल्प है, जिससे वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, पनीर एनिमल बेस्ड प्रोटीन है, जिससे कुछ लोगों को समस्या हो सकती है।

    पनीर या टोफू- क्या ज्यादा बेहतर?

    • फैट और कैलोरी- इस मामले में टोफू पनीर को मात देता है। टोफू में कम कैलोरी और फैट की मात्रा मौजूद होती है, जिसके कारण वेट मैनेजमेंट के लिए पनीर की तुलना में टोफू एक बेहतर विकल्प है।
    • हार्ट हेल्थ- टोफू में जेनेस्टिन और डायजीन जैसे फाइटोएस्ट्रोजन पाए जाते हैं, जो LDL (लो डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को कम करता है और हार्ट के फंक्शन में सुधार लाता है।
    • कार्डियोवैस्कुलर का रिस्क- टोफू के नियमित सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा टलता है। ये ब्लड फ्लो और इंडोथेलियल फंक्शन में सुधार लाता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर रिस्क के खतरे टलते हैं।
    • प्लांट बेस्ड- टोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, जिसे वीगन डाइट फॉलो करने वाले भी खा सकते हैं, लेकिन वहीं पनीर को ये लोग नहीं खा सकते हैं। इस तरह भी टोफू ज्यादा फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें-  तेजी से वजन घटाने की रखते हैं चाहत, तो रोज पिएं ये 5 तरह की चाय; स्वाद और सेहत दोनों में है बेस्ट

    comedy show banner
    comedy show banner