Weight Loss के लिए गेहूं के आटे में मिला लें इन 5 चीजों में से कोई भी एक, तेजी से कम होने लगेगा वजन
बढ़ते वजन और लटकती तोंद से आप भी परेशान हैं तो इसे कम करने का इलाज आपकी ही रसोई में छिपा है (Weight Loss Diet Tips)। जी हां आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें से किसी भी एक चीज को आप गेहूं के आटे में मिलाकर खाना शुरू करने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम करना (Weight Loss) आज के समय में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की कमी के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गया है। हालांकि, वजन कम करने के लिए डाइट (Weight Loss Diet Tips) पर ध्यान देना सबसे जरूरी है।
गेहूं का आटा, जिसका इस्तेमाल हमारे घरों में रोजाना ही होता है, इसे थोड़ा सा हेल्दी बनाकर आप अपने वेट लॉस (Weight Loss With Wheat Flour) के गोल्स को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आटे में किन 5 चीजों (How To Lose Weight With Flour) को मिलाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
चोकर (ब्रान)
चोकर यानी ब्रान, गेहूं के ऊपरी परत को कहा जाता है, जिसे अक्सर आटे को साफ करते समय अलग कर दिया जाता है। लेकिन चोकर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे आटे में मिलाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, चोकर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन कम करने में सहायक है।
यह भी पढ़ें: तुलसी के पत्तों से तेजी से कम होगा Belly Fat, बस इन तरीकों से करना होगा इस्तेमाल
ज्वार का आटा
ज्वार का आटा ग्लूटेन-फ्री और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है। ज्वार के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से यह न सिर्फ सेहतमंद होता है, बल्कि इससे बनी रोटियां भी स्वादिष्ट लगती हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
बाजरे का आटा
बाजरा एक और पौष्टिक अनाज है, जो वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बाजरे के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह शरीर को एनर्जी भी देता है, जिससे आप लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं।
सोयाबीन का आटा
सोयाबीन का आटा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसे गेहूं के आटे में मिलाकर इस्तेमाल करने से यह मसल्स को मजबूत बनाता है और फैट को कम करने में मदद करता है। सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक है।
रागी का आटा
रागी का आटा कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। यह वजन कम करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। रागी के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: तेजी से फैट बर्न करने के लिए अपनाएं 8 Walking Techniques, जल्दी होगा वेट लॉस; गायब हो जाएगी लटकती तोंद
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।