Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 दिनों तक रोज सुबह पीकर देखें जौ का पानी, शरीर में नजर आएंगे हैरान करने वाले 8 बदलाव

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 02:08 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खान-पान जरूरी है। इसलिए हम आपको यहां एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद ( Barley Water Benefits) साबित हो सकती है। हम बात कर रहे हैं जौ के पानी की। जौ में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। आइए जानें जौ कै पानी पीने के फायदे।

    Hero Image
    जौ का पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Barley Water Benefits: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए डाइट और रूटीन में छोटे-छोटे बदलाव बहुत जरूरी होते हैं। इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट जौ का पानी पीना। जौ (Barley) एक पौष्टिक अनाज है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन समय से स्वास्थ्य लाभ (Barley Water Health Benefits) हासिल करने के लिए किया जाता रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जौ का पानी न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। आइए जानते हैं कि 30 दिनों तक (Drink Barley Water For 30 Days) सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने के क्या फायदे हैं।

    वजन घटाने में सहायक

    जौ का पानी वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है और कैलोरी इनटेक कंट्रोल में रहता है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    जौ का पानी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह आंतों की सफाई करके उन्हें स्वस्थ रखता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: 30 के बाद, डाइट में जरूर शामिल कर लें ये 7 फूड्स, ताउम्र हड्डियां रहेंगी फौलाद जैसी मजबूत

    डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

    जौ का पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो लिवर और किडनी को साफ करके उनकी काम करने की क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा भी साफ और चमकदार बनती है।

    इम्युनिटी बढ़ाए

    जौ में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव के लिए जौ का पानी एक अच्छा विकल्प है।

    डायबिटीज को कंट्रोल करे

    जौ का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।

    दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

    जौ का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन नाम का तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।

    त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

    जौ का पानी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। साथ ही, यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।

    एनर्जी बूस्टर

    जौ का पानी शरीर को एनर्जी देता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन्स शरीर को दिनभर एक्टिव रखते हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

    जौ का पानी बनाने की विधि

    जौ का पानी बनाना बहुत आसान है। एक कप जौ को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे 4-5 कप पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर लें। स्वाद के लिए नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें ये 9 हेल्दी फ्रूट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।