Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    COVID-19 के नए वेरिएंट का एक लक्षण है ‘Razor Blade Throat’, इसके इन संकेतों से भी रहें सावधान

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 08:28 AM (IST)

    कोविड-19 (COVID-19) के नए वेरिएंट NB.1.8.1 के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। इस वेरिएंट में एक ऐसा लक्षण सामने आया है, जो पुराने वेरिएंट्स में देखने को नहीं मिलता था। इसे रेजर ब्लेड थ्रोट (Razor Blade Throat) कहा जा रहा है। इसके अलावा और भी कुछ लक्षण हैं, जो इस वेरिएंट के इन्फेक्शन की पहचान करने में मदद करते हैं।

    Hero Image

    COVID-19 के नए वेरिंएट से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं, और इस बार एक नए वेरिएंट NB.1.8.1 ने चिंता बढ़ा दी है, जिसे "निंबस" नाम दिया जा रहा है। यह वायरस यह वेरिएंट ओमीक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है, लेकिन इसके कुछ अनोखे लक्षण (Razor Blade Throat) सामने आए हैं, जो पहले के वेरिएंट्स में नहीं देखे गए थे। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वेरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता, लेकिन इसके लक्षण इतने अलग हैं कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानें NB.1.8.1 वेरिएंट के इन्फेक्शन में होने वाले कुछ लक्षण।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    NB.1.8.1 के लक्षण कैसे होते हैं?

    "रेजर ब्लेड थ्रोट"गले में तेज दर्द  

    इस वेरिएंट का एक लक्षण है "रेजर ब्लेड थ्रोट", यानी गले में इतना तेज दर्द कि जैसे कांच या रेजर का टुकड़ा निगल लिया हो। इस वेरिएंट का यह लक्षण सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन रहा है। पहले के कोविड वेरिएंट्स में गले में खराश होती थी, लेकिन निंबस में दर्द इतना तेज होता है कि पानी निगलने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस लक्षण को रेजर ब्लेड थ्रोट कहा जा रहा है।  

     

    जबड़े, कान के पीछे और ऊपरी पीठ में दर्द  

    कोविड-19 के पुराने वेरिएंट्स में भी शरीर में दर्द की समस्या होती थी, लेकिन इस वेरिएंट में कुछ मरीजों ने गले के दर्द के साथ-साथ जबड़े, कान के पीछे और ऊपरी पीठ में भी स्टिफनेस महसूस की है। यह लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से अलग है और कोविड-19 के पुराने वेरिएंट्स में ऐसा देखने को नहीं मिला था।


    अचानक भूख कम लगना  

    अन्य लक्षणों के साथ अचानक भूख कम लगना भी देखा गया है। कुछ मरीजों को खाने की इच्छा ही नहीं होती, जिससे कमजोरी बढ़ सकती है। 

     

    लगातार नाक बंद होना  

    इस वेरिएंट में नाक बहने के बजाय लगातार नाक बंद होना एक आम समस्या है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।  

     

    कोविड-19 इन्फेक्शन के दूसरे लक्षण 

     

    क्या यह वेरिएंट खतरनाक है?  

    विशेषज्ञों के अनुसार, NB.1.8.1 वेरिएंट गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता, लेकिन इसके लक्षण काफी परेशान करने वाले हैं। इसलिए उम्रदराज लोग और पहले से बीमार व्यक्तियों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।  

     

    कोविड-19 से बचने के लिए क्या करना चाहिए?   

    • मास्क पहनें- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर लगाएं।  
    • हाथ धोते रहें- साबुन या सैनिटाइजर का उपयोग करें।  
    • लक्षण दिखने पर टेस्ट कराएं- अगर गले में तेज दर्द या अन्य लक्षण दिखें, तो कोविड टेस्ट करवाएं।  
    • वैक्सीन लगवाएं- कोविड-19 वैक्सीन अपडेट रखें। इस बारे में आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। 
    • आइसोलेट रहें- अगर इन्फेक्शन हो जाए, तो खुद को दूसरों से आइसोलेट कर लें।


    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।