Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता मोरिंगा, 4 लोगों के लिए करता है जहर का काम; आज ही हो जाए सावधान

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:43 PM (IST)

    मोरिंगा एक लोकप्रिय सुपरफूड है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि कुछ ऐसी हेल्थ कंडीशन हैं जिसमें यह हानिकारक हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं। इन समस्याओं में मोरिंगा खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये समस्याएं।

    Hero Image
    किन्हें नहीं खाना चाहिए मोरिंगा? जानें इसके नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोरिंगा एक सुपरफूड है, जो बीते कुछ समय से लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसके फायदों की गिनती करना बेहद मुश्किल है। ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसमें मोरिंगा का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। लोग कई तरह से इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसकी पत्तियों से लेकर फलियों तक हर एक चीज सेहत के लिए वरदान है, लेकिन सिक्के के दो पहलू की तरह इसके भी फायदे और नुकसान दोनों हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, खुद में पूरा अस्पताल कहा जाने वाला मोरिंगा आपको गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। हालांकि, ऐसा सभी के लिए नहीं है, कुछ ऐसी हेल्थ कंडीशन्स हैं, जिसमें मोरिंगा खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम इन्हीं के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मोरिंगा-

    लिवर से जुड़ी समस्या

    अगर किसी को लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, जो आपको भूलकर भी मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, मोरिंगा लिवर से जुड़ी समस्या जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस या अन्य को पहले से और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। दरअसल, मोरिंगा की वजह से लिवर की फंक्शनिंग पर जोर पड़ता है, जिससे लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता है।

    दिल की बीमारी

    इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियां काफी आम हो चुकी है। ऐसे में हार्ट डिजीज होने पर भी मोरिंगा से दूरी बनाने में भी समझदारी है। दरअसल, इसकी पत्तियों में एल्कलॉइड तत्व पाए जाते हैं, जो कि हार्ट बीट को स्लो कर सकते हैं। ऐसे में पहले से ही दिल की बीमारी होने पर यह कंडीशन हानिकारक हो सकती है।

    ब्लड प्रेशर की समस्या

    जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है, उन्हें भी मोरिंगा को अपनी डाइट से तुरंत बाहर कर चाहिए। दरअसल, मोरिंगा में मौजूद कुछ तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं, जिससे लो ब्लड प्रेशर में यह और भी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इसलिए बीपी की समस्या में डॉक्टर से बिना पूछे इसे बिल्कुल भी डाइट में शामिल न करें।

    प्रेग्नेंसी में

    प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को मोरिंगा खाने से बचना चाहिए। इस दौरान इसे खाना मां और बच्चे दोनों के लिए ही हानिकारक होता है। साथ ही पीरियड्स के दौरान भी इसे न खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए इस बारे में डॉक्टर से सलाह देना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- रोज सुबह उठकर पिएं मोरिंगा की पत्तियों का पानी, एक-दो नहीं बल्कि मिलेंगे 7 कमाल के फायदे

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 बढ़ाने में फायदेमंद है मोरिंगा, बस इस तरीके से करना होगा इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।