विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खांसी ठीक नहीं हो रही? पहले पहचानें इसका टाइप, फिर चुटकियों में मिलेगा सही इलाज

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 09 Mar 2026 08:01 PM (IST)

खांसी का टाइप ही उसका इलाज तय करता है। यहां तक कि घरेलू इलाज के दौरान भी यह पता होना जरूरी है कि यह गीली खांसी है या फिर सूखी।

खांसी से परेशान हैं? गीली और सूखी खांसी की पहचान कर पाएं सही इलाज (Picture Credit- AI Genetared)

खांसी से परेशान हैं? गीली और सूखी खांसी की पहचान कर पाएं सही इलाज (Picture Credit- AI Genetared)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खांसी होते ही हम उसके टाइप को जाने बिना ही कोई भी कफ सिरप या घरेलू नुस्खे लेना शुरू कर देते हैं। दरअसल, हर खांसी एक नहीं होती- ये गीली (wet cough) या फिर सूखी खांसी (Dry cough) हो सकती है।

खांसी के टाइप से इसके होने के कारण और इलाज के बारे में जानने में आसानी होती है। इस आर्टिकल में हम गीली और सूखी खांसी के अंतर, लक्षण और उपचार के बारे में जानेंगे।

दोनों में क्या होता है फर्क

  • गीली खांसी: इस खांसी में म्युकस या बलगम बनता रहता है।
  • सूखी खांसी: इसमें म्युकस या बलगम नहीं बनता और गले में बार-बार खुजली या असहजता महसूस होती है।

अलग होती है दोनों की वजहें

सूखी खांसी सूजन या किसी चीज से एलर्जी की वजह से हो सकती है। वहीं, गीली खांसी शरीर में इन्फेक्शन की तरफ इशारा करती है। इससे ज्यादा मात्रा में बलगम बनना शुरू हो जाता है।

इन वजहों से ट्रिगर हो सकती है सूखी खांसी

ये हैं गीली खांसी के कुछ ट्रिगर्स

  • ब्रॉन्काइटिस
  • जुकाम
  • फ्लू
  • निमोनिया

क्या करें जब हो जाए ये खांसी

चाहे गीली खांसी हो या फिर सूखी, कुछ घरेलू उपाय काफी हद तक राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। खांसी से आराम देने वाले कुछ नुस्खे इस प्रकार हैं:

  • गरम पेय जैसे चाय या पानी लेते रहें
  • नेचुरल शहद
  • भांप लेना
  • पर्याप्त पानी

ऐसा होने पर डॉक्टर को दिखाएं

  • आवाज में घरघराहट सुनाई दे
  • खांसने पर बलगम में खून नजर आए
  • सांस लेने में परेशानी
  • खांसी को तीन हफ्ते से ज्यादा हो गया हो
  • बुखार या सीने में दर्द जैसी परेशानी हो रही हो

इस तरह कर सकते हैं बचाव

  • हाथों की हाइजीन का ध्यान रखें और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
  • खांसते समय अपने हाथ मुंह पर ना लगाएं बल्कि टिशू या कुहनी से मुंह ढंककर ऐसा करें।
  • इन्फेक्शन से होने वाली खांसी से बचने के लिए अपनी आंखों, नाक या मुंह को बार-बार टच करने से बचें।

यह भी पढ़ें- सर्दी-खांसी में एंटीबायोटिक ले रहे हैं? संभल जाइए, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।