Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेट लॉस करने के लिए रोजाना कर रहे हैं वॉकिंग, तो यहां जानें किस उम्र में कितना चलना है जरूरी

    वॉकिंग एक सिंपल और असरदार एक्सरसाइज है जिसे कई लोग अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। आमतौर पर लोग अपना वजन कम करने के लिए इसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह बिना किसी कड़ी मेहनत और डिवाइस के आसानी से किया जा सकता है। हालांकि इसका पूरा फायदा लेने के लिए उम्र के मुताबिक वॉक करना जरूरी है। आइए जानते हैं किस उम्र में कितनी वॉक करनी चाहिए।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 12 Feb 2025 02:13 PM (IST)
    Hero Image
    किस उम्र के व्यक्ति को कितना चलना चाहिए (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि, रोजाना जिम जाकर वर्कआउट करना या घंटों कसरत करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में वॉक (weight loss walking tips) करना एक आसान तरीका है, बिना मेहनत खुद को फिजिकली फिट और एक्टिव रखने का।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वॉकिंग एक प्रभावी तरीका है, जो सभी उम्र के लोगों के लिए असरदार और फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए इसे अपनी रूटीन में शामिल करते हैं। यह एक ऐसा वर्कआउट है, जिसे आसानी से बिना किसी डिवाइस के कभी भी कहीं भी किया जा सकता है। हालांकि, आपकी गति, तीव्रता और चलने के मिनट काफी हद तक आपकी उम्र पर निर्भर करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आपको अपनी उम्र के अनुसार कितने मिनट चलना चाहिए:-

    यह भी पढ़ें-  तेजी से हाइट बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से बढ़ने लगेगी लंबाई

    18 से 40 साल के लोग

    अगर आप एक वयस्क हैं यानी अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, तो हफ्ते में पांच दिन 45 से 60 मिनट तक तेजी से चलना चाहिए। चलने की यह अवधि आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना देती है और कैलोरी को ज्यादा अच्छे से बर्न करने में मदद करती है। 40 से कम उम्र के लोगों को रोजाना 10,000 कदम तेज चलने का टारगेट रखना चाहिए, ताकि ज्यादा कैलोरी बर्न हो सके और वेट लॉस में मदद मिले।

    40 से ज्यादा उम्र के लोग

    40 से 50 साल की उम्र तक आते-आते लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में इस उम्र के लोगों को रोजाना मीडियम स्पीड से 30 से 45 मिनट की सैर करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही स्ट्रेंथ वर्कआउट या पगडंडियों जैसे विभिन्न इलाकों पर चलने से फायदे बढ़ सकते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखना जरूरी हो जाता है और इसलिए इस दौरान सही जूते पहनना और समतल सतहों पर चलना जरूरी है।

    60 साल से ज्यादा उम्र के लोग

    60 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन का टारगेट वजन कम करने से ज्यादा खुद को फिजिकली एक्टिव और संतुलन बनाए रखना होता है। इसके लिए स्थिर, आरामदायक गति से रोजाना 20 से 30 मिनट तक वॉक करना सही है। चोट या किसी भी समस्या से बचने के लिए, सही पोश्चर बनाए रखना और ज्यादा एक्सरसाइज से बचना महत्वपूर्ण है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए सक्रिय रहना और अपना वजन नियंत्रित करने के लिए पैदल चलना अभी भी एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।

    यह भी पढ़ें-  ब्रेकफास्ट से इन 3 चीजों को फौरन कर दें बाहर, नहीं तो धीरे-धीरे बना देंगे बीमार