Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hing Benefits: सर्दी-जुकाम का रामबाण इलाज है हींग, इसे खाने के और भी हैं कई फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 01:52 PM (IST)

    Hing Ke Fayde हींग खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए करते हैं। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। आज हम आपको इस आर्टिकल में हींग के फायदों के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    Homg Ke Fayde: हींग खाने के हैं गजब के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hing Ke Fayde: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अक्सर लोग तड़का में इसका इस्तेमाल करते हैं। हींग पेट से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में कारगर माना जाता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में भी फायदेमंद है। हींग असल में फेरूला फोइटिडा नाम के पौधे का रस होता है जिसे सुखाकर बनाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं हींग खाने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन दुरुस्त रखे

    जिन लोगों के अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस आदि होती हैं, उनके लिए हींग रामबाण है। ऐसे में लोगों को हींग का पानी पीने से काफी फायदा हो सकता है।

    सर्दी-खांसी दूर करने में मददगार

    मौसम में बदलाव होने के कारण होने के कारण सर्दी-खांसी, कफ से राहत दिलाने में भी हींग आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए पानी में हींग डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और इसे छाती पर मालिश करने से कफ से राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Protein का भंडार हैं ये वेज फूड्स, शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में करें इन्हें शामिल

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

    हींग का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप इसे पानी के साथ खा सकते हैं।

    सूजन से राहत

    हींग में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायता पहुंचाता है। इससे गठिया के मरीजों को काफी फायदा हो सकता है।

    ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

    हींग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद कंपाउंड दिल की बीमारी से भी शरीर की रक्षा करते हैं।

    पीरियड्स के दर्द से आराम दिलाए

    पीरियड्स को दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से भी हींग राहत दिलाता है।

    यह भी पढ़ें: वजन घटाना हो या शुगर कंट्रोल करना हो, कलौंजी का पानी है कई समस्याओं में फायदेमंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik