विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protein का भंडार हैं ये वेज फूड्स, शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में करें इन्हें शामिल

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 10 Dec 2023 11:46 AM (IST)

Protein Rich Foods प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो ...और पढ़ें

Protein Rich Foods: प्रोटीन से भरपूर हैं ये फूड्स
Protein Rich Foods: प्रोटीन से भरपूर हैं ये फूड्स

HighLights

  1. डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
  2. दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Protein Rich Foods: शारीरिक मजबूती ,मांसपेशियों की मजबूती, ताकत के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाना सबसे ज्यादा जरूरी है। यह शारीरिक बनावट के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। अगर बच्चों में प्रोटीन की कमी हो, तो शारीरिक बाधा उत्पन्न हो सकती है, तो वहीं बूढ़ों में इसकी कमी से मांसपेशियों में तनाव और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

प्रोटीन के लिए सभी लोग मांसाहार को ही सबसे अच्छा स्त्रोत मानते हैं, जिसमें चिकन, मटन, अंडा और मछलियों को खाना पसंद करते है, लेकिन ये एक मिथक है क्योंकि शाकाहारी में भी पर्याप्त प्रोटीन युक्त चीजें है, जो आपके शरीर की जरुरतों को पूरा करने में मदद करती हैं।

दूध

अगर आप रोजाना दूध पी रहे हैं, तो आपको प्रोटीन की कमी कभी भी नहीं हो सकती है। दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों, दांत और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पनीर और चीज 

जिस तरह पूरी दुनिया भर में चीज का क्रेज है, सभी इसे बड़े ही चाव से खाते है, वैसा ही क्रेज अपने भारत में पनीर का है। कोई भी पार्टी या फंक्शन इसके बिना पूरी ही नहीं होती है। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, साथ ही कैल्शियम मौजूद होता है।

यह भी पढ़ें:  कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं ये फूड आइटम्स, बनाएं इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा

दाल

हर भारतीय घरों की थाली की जान होती हैं दालें। यहां अनेक किस्म की दालें पाई जाती है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और बहुत सारे खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं।

सीड्स

बीज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। जिनका सेवन आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। कद्दू सीड्स, सूरजमुखी सीड्स,तिल, पॉपी सीड्स प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स हैं।

मटर

मटर में प्रोटीन से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में तो ये आसानी से मिलने वाला प्रोटीन युक्त सब्जी है। जिसे आप खाने में शामिल कर सकते हैं।   

चना

प्रोटीन से भरपूर चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ अलग तरह के होते हैं। ये थोड़े देर में पचने वाला होता है इसलिए वेट लॉस में भी मदद करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी सर्दियों में होती है हड्डियों में अकड़न की समस्या, तो इस आसान उपायों से पाएं जल्द आराम

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik