Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Turnips Benefits: वजन से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सर्दियों में शलजम खाने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:39 AM (IST)

    Turnips Benefits शलजम पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-ए बी सी ई कैल्शियम आयरन पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। सर्दियों में इस सब्जी को खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। आप इसे वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

    Hero Image
    Turnips Benefits: जानें सर्दियों में शलजम खाने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Turnips Benefits: सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है शलजम, जो मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसे खाने से शरीर में विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम आदि पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आप शलजम को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहे तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं, इसके अलावा शलजम का जूस भी पी सकते हैं। इसकी सब्जी भी काफी टेस्टी होती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, सर्दियों में शलजम खाने के क्या फायदे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाई बीपी के मरीजों के लिए 

    शलजम हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है। शलजम रक्त में प्लेटलेट्स को एक साथ चिपकने से भी रोकता है।

    आंखों के लिए फायदेमंद

    शलजम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन आंखों के लिए लाभदायक है । इसे खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं, इसके अलावा और मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी कटहल के साथ खाते हैं ये चीजें, तो फायदे की बजाय होगा नुकसान

    वजन कम करने में मददगार

    आप शलजम को वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद लिपिड शरीर में जमा फैट्स को कम करता है।

    पाचन के लिए लाभदायक

    शलजम फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    शलजम में विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

    गर्भवती महिलाओं के लिए गुणकारी

    शलजम विटामिन बी9 का समृद्ध स्रोत है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है। यह मां और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए काफी लाभदायक है। अगर आप मां बनने वाली हैं, तो अपनी डाइट में शलजम जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी बालों पर एलोवेरा का ज्यादा करते हैं इस्तेमाल, तो हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik