Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांतों में हो गई है कैविटी, तो 4 आदतें हैं इसकी वजह; बत्तीसी चमकाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 03:55 PM (IST)

    दांतों में कैविटी (tooth cavity causes) इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी कई वजह हो सकती है लेकिन हमारी कुछ आदतें भी दांतों में सड़न का कारण बनती हैं। हमारी इन आदतों से बैक्टीरिया पनपते हैं और दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी आदतें पहुंचा रही हैं दांतों को नुकसान।

    Hero Image
    दांतों में क्यों लग जाते हैं कीड़े (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे दांत कई मायनों में बेहद खास होते हैं। यह न सिर्फ हमारी मुस्कान को बेहतर बनाते हैं, बल्कि खाने में भी हमारी मदद करते हैं। हमें हेल्दी बनाए रखने के लिए सिर्फ फिजिकल और मेंटल हेल्थ ही नहीं, ओरल हेल्थ का बेहतर होने भी जरूरी है। खराब ओरल हेल्थ कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती हैं। साथ ही यह दांतों में कैविटी (Tooth Cavity Warning) यानी सड़न की वजह भी बनती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में कई कारण हैं, जो दांतों में कैविटी की वजह (tooth cavity causes) बनते हैं, लेकिन हमारी कुछ आदतें भी दांतों में कीड़े लगने की वजह बन सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं वजहों के बारे में बताएंगे।

    यह भी पढ़ें- अगर दांतों में लग गए हैं कीड़े, तो क्या इसे ठीक किया जा सकता है? Tooth Decay रोकने के लिए क्या करें

    मीठा खाने और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने की आदत

    अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जिन्हें जरूरत से ज्यादा मीठा खाने की आदत हैं, तो इससे आपके दांतों में सड़न हो सकती हैं। चॉकलेट, मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट जैसी मीठी चीजें दांतों में चिपक जाती हैं, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है। बाद में यही बैक्टीरिया एसिड बनाकर दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं और कैविटी में बदल जाते हैं।

    दिनभर कुछ ने कुछ चबाने की आदत

    कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दिनभर कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। हमेशा कुछ न कुछ खाने की यही आदत आपके दांतों में कीड़े लगने की वजह बन सकती है। दरअसल, दिनभर कुछ खाने खासकर खासकर मीठे या चिपचिपे स्नैक्स खाने से दांतों पर चिपचिपा पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। यही बैक्टीरिया धीरे-धीरे दांतों खराब कर कैविटी की वजह बनते हैं।

    मुंह का सूखना भी बनता है कैविटी का कारण

    सिर्फ खाने-पीने से ही नहीं, बल्कि मुंह सूखने की वजह से भी आपके दांतों में कीड़े लग सकते हैं। मुंह में बनने वाली लार सिर्फ खाना पचाने में ही मदद नहीं करती, बल्कि यह मुंह को साफ रखने और बैक्टीरिया को हटाने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आपका मुंह बार-बार सूखता है, तो इससे मुंह की सफाई नहीं हो पाती, जिससे बैक्टीरिया दांतों को खराब कर देते हैं।

    सही तरह से ब्रश न करना

    दांतों को साफ रखने के लिए सही तरीके से ब्रश करना बेहद जरूरी है। अगर आपको ऐसा लगता है कि सुबह ब्रश कर लेने दांत साफ रहेंगे, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। दांतों को सही तरीके से साफ करने के लिए दो बार ब्रश करना बेहद जरूरी है। वरना दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है, जो कैविटी का कारण बन सकता है।

    दांतों से कैविटी के लिए घरेलू उपाय (oral hygiene tips)

    • अगर आपके दांतों में भी कैविटी हो गई है, तो हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटीसेप्टिक गुण दांतों में संक्रमण को कम करते हैं।
    • नीम की दातुन भी कैविटी में असरदार होती हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांतों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
    • आप लहसुन की मदद से भी दांतों को हेल्दी बना सकते हैं। इसे चबाने से दांतों में लगे बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है।
    • नारियल का तेल भी दांतों को साफ करने में मदद करते हैं। मुंह में नारियल तेल डालकर कुछ देर कुल्ला करें और फिर ब्रश कर लें और जीभ को भी साफ करें।
    • लौंग का तेल भी कैविटी में मददगार साबित होगा। रूई के एक टुकड़े पर दो से तीन बूंद लौंग का तेल डालकर इसे कैविटी वाली जगह लगाएं।

    यह भी पढ़ें- दांतों के दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना, तो जल्द आराम दिलाएंगे दादी मां के 5 घरेलू नुस्खे