विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेचुरल सनस्क्रीन का काम करता है नारियल का तेल, पूरी गर्मी स्किन पर लगाने से मिलेंगे फायदे ही फायदे

Published: Tue, 06 May 2025 06:48 PM (IST)

गर्मियों में नारियल तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह नेचुरल सनस्क्रीन का काम करता है त्वचा को हाइड्रेटेड ...और पढ़ें

गर्मियों में चमकती त्वचा देगा नारियल तेल (Picture Credit- Freepik)
गर्मियों में चमकती त्वचा देगा नारियल तेल (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में अक्सर लोग सेहत का ज्यादा ख्याल रखते हैं। हालांकि, इस मौसम में सेहत ही नहीं स्किन का ख्याल भी बेहद जरूरी है। गर्मियों में अक्सर धूप-धूल और मिट्टी त्वचा तो खराब कर देती हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक, लोग खूबसूरत दिखने के लिए काफी कुछ करते हैं। हालांकि, एक मामूली-सी चीज को अनदेखा कर देते हैं।

हम बात कर रहे हैं नारियल के तेल की, जिसे लोग अक्सर गर्मियों में इग्नोर करने लगते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि इस मौसम में नारियल का तेल स्किन को ऑयली बना देगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। गर्मियों में भी नारियल का तेल स्किन को फायदा पहुंचाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गर्मियों में स्किन पर नारियल तेल लगाने के फायदे-

यह भी पढ़ें-  महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय! अब फिटकरी के पानी से मिलेगी बेदाग-निखरी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों में क्यों लगाएं नारियल का तेल?

नारियल का तेल कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। इसमें फेनोलिक और फैटी एसिड होते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट और रिजनरेटिव गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे स्किन पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं।

मॉइस्चराइजर का काम करे

नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है और इसमें फैटी एसिड होता है, जो स्किन के अंदर गहराई से जाकर इसे हाइड्रेटेड और मुलायम बनाता है।

यूवी किरणों से बचाता है

गर्मी के दिनों में सूरज की यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसकी वजह से सनबर्न और समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। ऐसे में नारियल तेल एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है और यूवी किरणें से बचाव करता है।

त्वचा की सूजन कम करता है

गर्मी के दिनों अक्सर स्किन में सूजन और रेडनेस की समस्या होने लगती है। ऐसे में नारियल तेल के नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लालिमा यानी रेडनेस और सूजन को कम करने और त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं।

मुंहासे की समस्या दूर करे

स्किन से जुड़ी समस्याओं में मुंहासे एक आम समस्या है, जो गर्मियों में और भी बदतर हो जाती है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और सूजन की समस्या भी कम करते है।

स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर करे

गर्मियों में नारियल का तेल लगाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो तनाव से राहत देता है और शरीर की मालिश के लिए इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।

यह भी पढ़ें-  तेज धूप के कारण हो गई है टैनिंग, तो कच्चे दूध का ऐसे करें इस्तेमाल; मिलेगी मुलायम और ग्लोइंग स्किन