विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूख नहीं फिर भी बार-बार चाहिए एक ही स्नैक, कहीं शरीर कुछ बताने की कोशिश तो नहीं कर रहा?

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:20 PM (IST)

अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग लो ब्लड शुगर, स्ट्रेस या फिर हॉर्मोन्स में होने वाले बदलावों को बताता है। इस तरह के संकेतों को पहचान कर आप अपनी क्रेविंग और सेहत दोनों को बेहतर कंट्रोल कर सकते हैं।

हर बार आता है एक ही स्नैक्स का ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

हर बार आता है एक ही स्नैक्स का ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मीठा, नमकीन, क्रंची क्रेविंग शरीर के संकेत होते हैं

  2. स्वस्थ स्नैकिंग विकल्प जैसे नट्स, फल, दही अपनाएं

  3. क्रेविंग के पीछे पोषक तत्वों की कमी, तनाव हो सकता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दो मील्स के बीच लंबा गैप होने के क्रम में कुछ खाने का मन करना बेहद आम है, लेकिन आप स्नैक के लिए क्या चुनते हैं उससे आपकी सेहत का भी पता चलता है। अमेरिका में हुए मार्केट रिसर्च बताते हैं कि ज्यादातर लोग स्नैक्स में क्रैकर्स, केक, सीड्स, नट्स या चाय जैसी चीजें लेना पसंद करते हैं। आपके स्नैकिंग का बिहेवियर भी काफी कुछ तय करता है, तो आइए जानते इससे क्या पता चलता है और हेल्दी स्नैकिंग के क्या तरीके हैं।

जब आपकी बॉडी मांगे मीठा या नमकीन

  • शुगर क्रेविंग: आमतौर पर एनर्जी लो महसूस होने पर कुछ मीठा खाने का मन करता है
  • नमकीन स्नैक्स: तनाव या डिहाइड्रेशन की स्थिति में नमकीन स्नैक्स की क्रेविंग होती है
  • जब मन करे चॉकलेट का: मिनरल्स की कमी या फिर हॉर्मोन्स के असंतुलन की वजह से मूड बिगड़ने पर चॉकलेट्स खाने की इच्छा होती है।
  • कुछ क्रंची खाना: ऐसा तब होता है जब आपको लगातार कोई काम करते हुए या यूं ही बोरियत महसूस हो रही होती है
  • देर रात स्नैकिंग: इसका मतलब है आपने दिन में अच्छी तरह खाना नहीं खाया है या फिर आपकी नींद का साइकिल बिगड़ा हुआ है

ये हो सकते हैं हेल्दी ऑप्शन

  • क्रंची में आप कच्ची सब्जियां, नट्स, सीड्स, होल ग्रेन क्रैकर्स, सेब ले सकते हैं
  • कुछ क्रीमी खाना हो तो पनीर, दही, हमस या एवोकोडो जैसे ऑप्शन अच्छे हैं
  • कटे फल या डार्क चॉकलेट जैसी चीजें मीठे में ले सकते हैं
  • वहीं नमकीन में आप भुने हुए काबुली चने या काले चने, नट्स ले सकते हैं

कितना पोर्शन लेना सही है

स्नैक्स उतना ही लें जिससे थोड़ी देर के लिए आपकी क्रेविंग शांत हो जाए। उसका असर आपके अगले मील पर नहीं पड़ना चाहिए। इससे अगले मील तक आप ज्यादा कैलोरी एड कर लेंगे। स्नैक्स का सबसे अच्छा रूल है एक बार में 150-250 कैलोरी तक लेना।

अपनी क्रेविंग को समझें, नकारें नहीं

कुछ खास तरह के फूड आइटम खाने की क्रेविंग होना आपकी फिजिकल, इमोशनल और लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहों से हो सकता है, जैसे:

  • पोषक तत्वों की कमी
  • ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव
  • हॉर्मोन्स में बदलाव
  • तनाव और इमोशनल ट्रिगर्स
  • नींद पूरी ना हो पाना
  • डिहाइड्रेशन

ऐसे में एक्सपर्ट से बात करें

  • अगर आपको बार-बार एक ही तरह के फूड आयटम की क्रेविंग हो रही है और आप पहले से किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं।
  • इमोशनल ईटिंग की स्थिति में किसी मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की मदद बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 'कल दिखा लूंगी' की आदत बन सकती है ब्रेस्ट कैंसर का बड़ा खतरा, बिना दर्द वाली गांठ को कभी न करें अनदेखा

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।