बाल झड़ने पर तेल लगा रहे हैं, मुंहासों पर क्रीम? पुरुषों में इन परेशानियों के पीछे हो सकती है बड़ी वजह, न करें अनदेखा
पुरुषों में बालों का झड़ना और मुंहासे जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के पीछे अक्सर हार्मोन, आनुवंशिकी, पोषण जैसे कारण होते हैं।

पुरुषों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया गंजेपन का कारण (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पुरुषों में त्वचा और बालों में होने वाले बदलाव आसानी से दिखते नहीं हैं। हेयरलाइन का कम होते जाना, बालों का झड़ना, जिद्दी मुहांसे, सिर में खुजली और बेजान त्वचा, ऐसी कई लक्षण हैं जिन्हें ग्रूमिंग से जुड़ी दिक्कत मानकर ट्रीट किया जाता है। जिसका इलाज अक्सर हम नया फेस वॉश और हेयर ग्रोथ सीरम समझ बैठते हैं।
सेहत का बालों और त्वचा पर असर
कई पुरुष झड़ते बालों के लिए हेयर ऑयल मसाज भी शुरू कर देते हैं। हालांकि, ये तरीके रोजाना की देखभाल में असर दिखा सकते हैं, लेकिन इन्हें समस्या का इलाज मान लेना किसी भी तरह से हेल्दी ऑप्शन नहीं है। यहां समझने की जरूरत है कि हमारी हेल्थ का बालों और त्वचा पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इनमें हॉर्मोन जेनरेशन, जेनेटिक्स, नूट्रिशन, तनाव, नींद और पेट से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं।
पुरुषों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया गंजेपन का कारण
पुरुषों में बाल झड़ने का सबसे आम कारण मेल-पैटर्न बाल्डनेस यानी एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया माना जाता है। इस तरह का हेयर लॉस जेनेटिक कारकों और डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) से जुड़ा होता है। ये हॉर्मोन उन पुरुषों में बालों की जड़ों को कमजोर या छोटा करता जाता है, जो आनुवंशिक रूप से इसके लिए संवेदनशील हैं।
हालांकि, यह भी जान लेना जरूरी है कि पुरुषों में बालों के झड़ने के और कारण तनाव लेना, बीमारी, थायरॉइड असंतुलित होना, कुपोषण या लगातार वजन कम होना भी है। इसमें आयरन और जिंक की कमी हेयर ग्रोथ पर नेगेटिव असर डालती है। वहीं डैंड्रफ या फंगल इन्फेक्शन स्कैल्प में सूजन और खुजली का कारण बन सकता है।
डाइट, गट और त्वचा आपस में कैसे जुड़ी हुई है?
गट माइक्रोब्स, वॉल्यूम 14, की साल 2022 की रिसर्च के अनुसार, हमारी आंतों में कई तरह की माइक्रोबियल कम्युनिटीज पाई जाती हैं, जो गट को हेल्दी रखने और बेदाग त्वचा में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके साथ ही एक चिंता और भी है कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स से ब्लड शुगर का बढ़ना त्वचा को खराब करने के लिए जिम्मेदार होता है। बैलेंस डाइट से मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दोनों का ख्याल रखा जा सकता है, जिससे शरीर अपने आप हेल्दी रहता है।
पुरुष कैसे करें अपनी त्वचा और बालों की देखभाल?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुरुषों को अपनी त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए अपने रूटीन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? तो बता दें कि इसके लिए डाइट, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट बहुत सी चीजें मायने रखती हैं:
इसमें फेस क्लेंजर, अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन, स्कैल्प फ्रेंडली नेचुरल इंग्रीडिएंट्स स्किन और सकल्पन दोनों के लिए हेल्दी ऑप्शन हैं।
वहीं, नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने फेस पैक्स और हेयर ऑयल्स भी स्किनकेयर में जोड़ें, बस अपने स्किन टाइप का ध्यान रखें।
नेचुरल आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट्स भी इसमें बड़े मददगार साबित हो सकते हैं, सबसे खास बात कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते।
ध्यान रखें कि बाहरी ट्रीटमेंट्स के साथ ही हमें अपने पोषण, हॉर्मोन्स, स्कैल्प हेल्थ और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी शर्त है।
एंटी-ऑक्सिडेंट्स रिच फूड्स, पर्याप्त पानी पीना, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स डाइट में शामिल करें, इससे स्किन और हेयर को बहुत फायदा पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- 'टीके से कमजोर होती है इम्युनिटी...' कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे बच्चों की वैक्सीन से जुड़े ऐसे ही भ्रम?
यह भी पढ़ें- 'मर्द को दर्द नहीं होता...' इस झूठी शान के चक्कर में घुट रहे हैं पुरुष, फिजिकल और मेंटल हेल्थ को हो रहा नुकसान
(डॉ. रितु सेठी, एम.डी. (आयुर्वेद), होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली में एच.ओ.डी. और सीनियर कंसल्टेंट हैं।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।