'मर्द को दर्द नहीं होता...' इस झूठी शान के चक्कर में घुट रहे हैं पुरुष, फिजिकल और मेंटल हेल्थ को हो रहा नुकसान
समाज में पुरुषों पर भावनाओं को न दिखाने का दबाव उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

पुरुषों के लिए भावनाएं जाहिर करना जरूरी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमार समाज में काफी समय से ये धारणा बनी हुई है कि मर्द को रोना शोभा नहीं देता या रोते हुए मर्द कमजोर कहलाते हैं। बचपन से ही लड़कों को सिखा दिया जाता है कि मजबूत बनें, आंसू न बहाएं और अपनी भावनाओं को काबू में रखें।
यही सीख वो अपने अंदर बैठा लेते हैं और बड़े होने के बाद भी अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाते हैं। भावनाओं को जाहिर न कर पाना उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी गहरा प्रभाव डालता है। आइए जानें अपनी भावनाओं को जाहिर न कर पाना कैसे परेशानी की वजह बन सकता है।
कैसे परेशानी बन सकती है ये आदत?
जब कोई व्यक्ति लगातार अपनी भावनाओं को दिल में दबाकर रखता है, तो वह मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काफी असर डालता है। इमोशन्स को दबाने से डिप्रेशन, एंग्जायटी और क्रॉनिक स्ट्रेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार ये आत्महत्या जैसे कदम उठाने का कारण भी बन जाता है।
इमोशन्स को दबाकर रखने की वजह से फिजिकल हेल्थ पर भी असर होता है। इसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की बीमारियां, इनसोम्निया और कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
रिश्तों में दूरी
जब पुरुष अपनी बात अपने पार्टनर, परिवार या दोस्तों के सामने शेयर नहीं कर पाते, तो इससे कम्युनिकेशन गैप भी पैदा होता है, जो रिश्तों में दूरियों की वजह बन सकता है और वे अकेला महसूस करने लगते हैं। इस अकेलेपन को दूर करने के लिए कई पुरुष शराब या ड्रग्स का सहारा भी लेने लगते हैं। इस वजह से स्थिति और बिगड़ जाती है।
मानसिकता को बदलने की जरूरत
आज की जरूरत है कि इस सोच को बदला जाए। ये समझना जरूरी है कि रोना, डरना, दुखी होना ये सभी आम भावनाएं हैं, जो हर व्यक्ति महसूस करता है। इसे कमजोरी की निशानी नहीं मान सकते। माता-पिता को बचपन से ही अपने बच्चे को सिखाना चाहिए कि वो अपनी भावनाओं को खुलकर उनके सामने बयां कर सकते हैं।
समाज और दोस्तों के बीच भी ऐसे माहौल की जरूरत है, जहां पुरुष बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कह सकें, ताकि वो अपनी भावनाओं को दबाने पर मजबूर न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।