Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ फायदे ही नहीं घाटे का सौदा भी हो सकता है शकरकंद? जानें ज्यादा खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:38 PM (IST)

    शकरकंद एक स्वादिष्ट रूट वेजिटेबल ही नहीं बल्कि ढेर सारे न्यूट्रियंट से भरपूर एक फायदेमंद सब्जी भी मानी जाती है। शकरकंद का यूनिक फ्लेवर और स्वाद इसे छोटे बच्चों का भी फेवरेट बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन मिनरल एंटी ऑक्सीडेंट इसे एक परफेक्ट सुपरफूड बनाते हैं। हालांकि बावजूद इसके इसके कई साइड इफेफ्ट्स भी होते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसान।

    Hero Image
    नुकसान भी पहुंचा सकता है शकरकंद (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शकरकंद में विटामिन ए, बी, सी के साथ पोटैशियम, मैंगनीज, डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन से बचाव करता है, जिससे हार्ट संबंधी समस्याएं या फिर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शकरकंद इम्युनिटी बूस्टर भी होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि, इतने सारे फायदों से भरपूर होने के बावजूद शकरकंद के अपने कुछ नुकसान भी हैं, जिसके बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी होती है। कुछ ऐसी समस्याएं या कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें शकरकंद खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि न्यूट्रिएंट रिच शकरकंद को खाने से क्या हो सकते हैं नुकसान-

    यह भी पढ़ें-  शहद के फायदे तो खूब सुने होंगे, मगर आज पढ़ें इसे ज्यादा खाने के 8 बड़े नुकसान

    पाचन तंत्र में गड़बड़ी

    फाइबर की ज्यादा मात्रा गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं की वजह बन सकती हैं। ऐसे में ज्यादा मात्रा में शकदकंद खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर होता है और इसे ज्यादा खाने से ये समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इसके साइड इफेक्ट से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।

    शुगर स्पाइक

    अन्य रूट वेजिटेबल जैसे आलू और अरबी की तुलना में शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में शकरकंद खाने की वजह से ब्लड शुगर स्पाइक होने की संभावना होती है।

    किडनी स्टोन

    ज्यादा शकरकंद खाने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसमें ऑक्सलेट पाया जाता है, जिसकी ज्यादा मात्रा होने पर किडनी में स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा शकरकंद खाने से परहेज करें।

    विटामिन टॉक्सिसिटी

    शकरकंद में विटामिन ए पाया जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन ए की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थित को हाइपर विटामिनोसिस ए कहते हैं। ये एक्स्ट्रा विटामिन ए लिवर में एकत्रित होता है जिससे विटामिन ए टॉक्सिसिटी संभव है।

    एलर्जी

    हालांकि, शकरकंद एक लो रिस्क फूड है फिर भी इसकी एलर्जी संभव है। शकरकंद खाने के बाद पेट में दर्द, मरोड़, उल्टी, मितली, सांस लेने में समस्या, मुंह या हाथ में खुजली जैसा कोई भी लक्षण महसूस होने पर इसका सेवन न करें और उचित इलाज करें।

    यह भी पढ़ें-  सुबह-सुबह खाली पेट पी लें जीरा और नींबू का पानी, 30 दिनों में ही शरीर में दिखने लगेंगे 7 बदलाव!

    comedy show banner
    comedy show banner