विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलते मौसम में जिम जाना लगता है मुश्किल? घर के अंदर ही इन वर्कआउट से भगाएं आलस और शरीर को रखें एक्टिव

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

सर्दियों में आलस और सुस्ती से बचने के लिए घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करके खुद को फिट और एक्टिव रखा जा सकता है।

घर पर ही करें ये असरदार एक्सरसाइज (AI Generated Image)

घर पर ही करें ये असरदार एक्सरसाइज (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे आने लगा है। हवा में ठंडक घुलने की वजह से सुबह जल्दी उठना, बाहर टहलना या जिम जाना मुश्किल काम लगने लगता है। ऐसे में वजन बढ़ना, मसल्स में जकड़न, सुस्ती और एनर्जी की कमी एक कॉमन प्रॉब्लम बन जाती है। 

अगर इस मौसम में शरीर को टोन और फिट बनाए रखना है, तो एक्सरसाइज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको भारी वर्कआउट या महंगे इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान, लेकिन नियमित एक्सरसाइज अपनाकर आप घर पर ही शरीर को शेप में रख सकते हैं और सर्दियों में भी खुद को एक्टिव महसूस कर सकते हैं। आइए जानें पूरे शरीर को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज।

घर पर ही करें ये असरदार एक्सरसाइज           

  • स्क्वैट्स- स्क्वैट्स लोअर बॉडी टोनिंग के लिए बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज है। इससे जांघ, हिप्स और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, ऐसे में स्क्वैट्स शरीर में गर्माहट पैदा कर एक्टिवनेस बढ़ाते हैं। रोजाना 2-3 सेट में 15-20 स्क्वैट्स करने से फैट बर्न तेज होता है और पैरों की शेप बेहतर बनती है।
  • पुश-अप्स- पुश-अप्स अपर बॉडी को टोन करने के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे चेस्ट, कंधे, बाजू और कोर मसल्स मजबूत होते हैं। ठंड के मौसम में मसल्स सुस्त हो जाती हैं, ऐसे में पुश-अप्स शरीर को एनर्जी देते हैं और स्टैमिना बढ़ाते हैं। शुरुआत में 8-10 पुश-अप्स से शुरू करें और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाएं।
  • प्लैंक- अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाना चाहते हैं तो प्लैंक बेस्ट ऑप्शन है। यह पेट, कमर और पीठ की मसल्स को मजबूत बनाता है। सर्दियों में पेट के आसपास फैट जल्दी जमा होता है, जिसे कंट्रोल करने में प्लैंक मददगार है। डेली 30 सेकंड से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसे एक मिनट या उससे ज्यादा तक बढ़ाएं।
  • जंपिंग जैक्स- जंपिंग जैक्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को एक्टिव करती है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर में गर्माहट आती है, जो सर्दियों में बहुत जरूरी होती है। यह हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाती है। सुबह-सुबह या वर्कआउट की शुरुआत में 2-3 मिनट जंपिंग जैक्स करने से आलस दूर होता है।
  • सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग अभ्यास है, जिसमें पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग और टोनिंग हो जाती है। यह मसल्स को लचीला बनाता है, पाचन सुधारता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है। सर्दियों में रोज 8-12 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर गर्म रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।


Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।