विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिनभर स्क्रीन देखने से गर्दन में हो गई है अकड़न? 5 मिनट की ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज देंगी तुरंत आराम

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:26 AM (GMT+05:30)

आज के डिजिटल युग में घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन में अकड़न और दर्द आम बात हो गई है। कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज इस समस्या से तुरंत राहत दिला सकती हैं।

गर्दन में अकड़न और दर्द से हैं परेशान? (AI Generated Image)

गर्दन में अकड़न और दर्द से हैं परेशान? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में घंटों तक कंप्यूटर, लैपटॉप और फोन की स्क्रीन के सामने झुके रहना आम बात हो गई है। काम के लिए या टाइम पास के लिए हम घंटों अपने फोन या लैपटॉप में  देखते हैं। इसके कारण गर्दन की मांसपेशियों पर काफी दबाव पड़ता है और दर्द या जकड़न की समस्या होने लगती है। 

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानें कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में, जो आपकी गर्दन की अकड़न दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

नेक टिल्ट 

ये एक्सरसाइज गर्दन की साइड की मांसपेशियों को आराम देती है और जकड़न से राहत दिलाने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे बैठें और अपनी रीढ़ की ह्ड्डी को सीधा रखें। अब अपने सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं, ताकि आपका दाहिना कान आपके दाहिने कंधे के पास पहुंचे। इस स्थिति में 15-20 सेकंड रुकें फिर नॉर्मल हो जाएं। अब दूसरी तरह इसी प्रोसेस को रिपीट करें। 

चिन टक 

ये एक्सरसाइज गर्दन के पिछले हिस्से और पीठ की मांसपेशियों की अकड़न कम करती है और टेक-नेक की समस्या से भी बचाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे बैठ जाएं और अपनी नजरें सामने की ओर सीधी रखें। अब बिना सिर को ऊपर या नीचे झुकाए, अपनी ठुड्डी को पीछे की तरफ खींचें, जिससे गर्दन के पिछले हिस्से में खिंचाव महसूस हो। इस पोजीशन में 10 सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को 5-10 बार दोहराएं। 

नेक रोटेशन

गर्दन और कंधों के जंक्शन के स्ट्रेस को दूर करने के ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज के लिए अपनी गर्दन को बिल्कुल रिलैक्स करें और धीरे-धीरे अपनी ठुड्डी को सीने की तरफ झुकाएं। अब अपने सिर को धीमी गति में गोल दिशा में घुमाएं। पहले दाईं ओर से पीछे ले जाते हुए बाईं ओर लाएं और फिर बाईं ओर से दाईं ओर घुमाएं। 

इन बातों का ध्यान रखें

ये एक्सरसाइज करते समय किसी भी तरह का तेज दर्द या झटका महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं। इसके अलावा, काम करते समय हर 45 मिनट के बाद थोड़ा टलहें और अपनी स्क्रीन को आंखों के लेवल पर सेट करें। 



Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।