विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 पार करते ही महिलाओं में कम होने लगता है कैल्शियम, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें इग्नोर

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM (IST)

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

कैल्शियम की कमी के लक्षणों से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

कैल्शियम की कमी के लक्षणों से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम होना काफी जरूरी है। हड्डियों के साथ-साथ मजबूत दांतों, हार्ट, नर्वस सिस्टम और मसल कॉर्डिनेशन के लिए भी कैल्शियम काफी जरूरी है। हालांकि, महिलाओं में 30 की उम्र के बाद इसकी कमी का खतरा काफी बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंसी, ब्रेस्ट फीडिंग और मेनोपॉज जैसे शारीरिक बदलावों के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की जरूरत बढ़ती है। ऐसे में अगर खान-पान पर सही ध्यान न दिया जाए, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं कैल्शियम की कमी के संकेतों पर ध्यान दें। आइए जानें इन संकेतों के बारे में। 

मांसपेशियों में ऐंठन 

कैल्शियम मसल कॉन्ट्रैक्शन और रिलैक्सेशन में मदद करता है। इसकी कमी के कराण जांघों, बाहों और पैरों में अचानक ऐंठन, अकड़न या सुन्नपन महसूस हो सकता है। 

हड्डियों का कमजोर होना

कैल्शियम की कमी होने पर ब्लड में कैल्शियम का स्तर सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर हड्डियों और दांतों से कैल्शियम खींचने लगता है। इसके कारण हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। इस कंडिशन में हल्की सी चोट या झटके के कारण भी हड्डी टूट सकती है। 

कमजोर नाखून

हड्डियों की कमजोरी के कारण नाखून कमजोर होने लगते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। कैल्शियम की ज्यादा कमी के कारण नाखून कागज जैसे पतले होने लगते हैं। 

दांतों से जुड़ी समस्या

कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर होने लगते हैं। इस वजह से मसूड़ों में दर्द और दांतों का हिलने जैसी सम्सयाएं होने लगती हैं। 

अनियमित धड़कन

दिल की मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। शरीर में इसका स्तर कम होने की वजह से दिल की धड़कनें असामान्य हो सकती हैं। 

कैल्शियम की कमी के कारण क्या हैं? 

  • मेनोपॉज- महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर काफी घट जाता है। इसके कारण हड्डियों में कैल्शियम सोखने की क्षमता कम हो जाती है। 
  • विटामिन-डी की कमी- बिना विटामिन-डी के शरीर कैल्शियम अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। इसलिए शरीर में विटामिन-डी के स्तर का ध्यान रखना भी जरूरी है। 
  • खान-पान में लापरवाही- महिलाएं अपने खान-पान पर ठीक से ध्यान नहीं देती। खाने में सिर्फ रोटी और चावल शामिल करने से कैल्शियम की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। 


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।