इनहेलर लेने के बाद भी फूल रही है सांस? COPD के मरीज कहीं अनजाने में तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
सीओपीडी के मरीज अक्सर इनहेलर के इस्तेमाल में कुछ गलतियां करते हैं, जिससे दवा का पूरा असर नहीं होता या स्थिति बिगड़ सकती है।
-1794982429726_m.webp)
सीओपीडी के मरीजों के लिए इनहेलर जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सीने में जकड़न, सांस फूलना और लगातार खांसी जैसी समस्याओं से जूझ रहे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव प्लमोनरी डिजीज (COPD) के मरीजों के लिए इनहेलर जीवन का अहम हिस्सा बन जाता है। हालांकि, कई बार मरीज अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके कारण दवा का पूरा असर नहीं पाता या स्थिति पहले से ज्यादा बिगड़ सकती है।
इन गलतियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है, ताकि इनहेलर का सही इस्तेमाल और बीमारी को काबू करने के लिए सही सावधानियां बरती जा सकें।
इनहेलर इस्तेमाल करने का गलत तरीका
सीओपीडी के मरीजों की सबसे बड़ी गलती होती है इनहेलर का गलत इस्तेमाल करना। कई लोग सही तकनीक फॉलो नहीं करते,दैसे दवा रिलीज होने के साथ अपनी सांस को कोऑर्डिनेट न करना या गहरी सांस न लेना। इस वजह से दवा फेफड़ों तक पूरी तरह से नहीं पहुंच पाती। इससे बचने के लिए जरूरी है कि मरीज समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहें।
लक्षणों में सुधार होने पर खुद ही दवा बंद करना
कुछ मरीज ये गलती करते हैं कि तबीयत थोड़ी बेहतर महसूस होने पर इनहेलर का इस्तेमाल अचानक बंद कर देते हैं। आपको बता दें कि सीओपीडी एक क्रॉनिक और प्रोग्रेसिव बीमारी है। इसलिए बेहतर महसूस करने का ये मतलब नहीं है कि बीमारी पूरी तरह से नियंत्रण में है।
बिना डॉक्टर की सलाह के खुराक कम करना या दवा छोड़ना खतरनाक हो सकता है। इसके कारण लक्षण और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
नियमित जांच और फॉलो-अप को नजरअंदाज करना
बहुत से मरीज नियमित फॉलो-अप और लंग फंक्शन टेस्ट को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें लगत है कि सिर्फ इनहेलर ही काफी है, जबकि इसके साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, वैक्सीनेशन, पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन और लाइफस्टाइल में बदलाव की भी जरूरत होती है।
स्मोकिंग और प्रदूषण से दूरी न बनाना
सीओपीडी के मरीजों को लिए स्मोकिंग बहुत नुकसानदायक है। इनहेलर पर निर्भर रहने के बावजूद अगर मरीज स्मोकिंग जारी रखता है या पैसिव स्मोकिंग करता है, तो इससे फेफड़ों को नुकसान तेजी से पहुंचता है और लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसके अलावा, मरीज को जितना हो सके धूल, प्रदूषण और पैसिव स्मोकिंग से बचना चाहिए।
रेस्क्यू इनहेलर का ज्यादा इस्तेमाल
अक्सर सांस फूलने की समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के रेस्क्यू इनहेलर का ज्यादा इस्तेमाल करना भी बड़ी गलती हो सकती है। इनहेलर की जरूरत को बार-बार बढ़ाना इस बात का संकेत है कि सीओपीडी की स्थिति बिगड़ रही है।
(डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, यथार्थ सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद सेक्टर 88)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।