विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मास्क के साथ-साथ फेफड़ों को चाहिए 'एंटी-पॉल्यूशन डाइट', न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया बचाव के लिए क्या खाएं?

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:25 PM (IST)

अगर आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता अच्छी है, तो आप इन दिनों जहरीली हवा के दुष्प्रभावों से मुकाबला कर सकते हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स करें डाइट में शामिल (Picture Courtesy: Freepik)

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स करें डाइट में शामिल (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण स्तर से मुकाबला कैसे करें? एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता बनती जा रही है। डॉ. रोहिणी पाटिल (पोषण विज्ञानी, मुंबई) बताती हैं कि मास्क पहनना, एयर प्यूरीफायर के प्रयोग आदि के साथ यह भी जरूरी है कि अपने आहार का भी ध्यान रखें। 

इसमें उन चीजों शामिल करें जो कि प्रदूषण के गलत प्रभावों से लड़ने में हमारी मदद कर सके। इनमें सबसे आवश्यक है एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स। एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि फेफड़े में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है। यह शरीर के सामान्य बीमारी से लड़ने की स्वाभाविक प्रणाली को मजबूती से काम करने में मदद करता है।

वहीं, ओमेगा 3 की बात करें तो यह कोशिकाओं में फ्री रेडिकल्स के नुकसानदायक असर से बचाकर सूजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है।  

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खानपान

अगर खाना पकाने में सूरजमुखी, राइस ब्रान, कैनोला, मूंगफली या आलिव आयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह अच्छा है। इससे फेफड़े के काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है।

ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर एंथोसायनिन काफी मात्रा में होते हैं जो प्रतिरोधी क्षमता को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर है। यह प्रदूषण से होने वाले सूजन के प्रभावों को कम करती है।

अगर आप रोजाना चाय, कॉफी ज्यादा लेने के बजाय ग्रीन टी का सेवन करें तो बेहतर है। ग्रीन-टी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है।

विटामिन-सी से भरपूर कुछ फल जैसे आंवला, अमरूद, नींबू, संतरा, शिमला मिर्च आदि रोजमर्रा लें तो इससे पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स मिल सकता है।

धनिया पत्ता, गाजर, टमाटर, लहसुन, मूली और लहसुन, ब्रोकली के साथ पत्तागोभी व शलजम जैसी सब्जियों से पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स मिल सकता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स

साल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी वसायुक्त मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। इनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो कि प्रदूषण से होने वाली सूजन कम कर सकती हैं।

अगर आप अलसी के बीज का सेवन करें तो इससे भी ओमेगा-3 मिल सकता है। इन्हें आप सलाद, स्मूदी आदि में मिलाकर भी ले सकते हैं।

इसके अलावा कुछ लोग चिया सीड्स भी रोजाना लेते हैं यह भी ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है। यह आपको अखरोट, सोयाबीन से भी पर्याप्त मिल जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।