Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vitamin D की ओवरडोज से पड़ सकते है लेने के देने! कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं दिख रहे ये लक्षण?

    बॉडी के लिए पर्याप्त विटामिन डी लेना बहुत जरूरी है। हार्मोनल हेल्थ से लेकर बोन हेल्थ तक के लिए ये काफी जरूरी होता है। ऐसे में अक्सर लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स से इसकी ओवरडोज ले लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसकी ओवरडोज से क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके बारे में।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sun, 04 Feb 2024 08:00 PM (IST)
    Hero Image
    शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है ज्यादा विटामिन डी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin D Toxicity: विटामिन डी शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये तो आपने कई दफा सुना होगा। ये एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, जो बॉडी में फॉस्फोरस और कैल्शियम को एब्जॉर्ब और रिटेन करने में मदद करता है। ये शरीर के मैसेजिंग सिस्टम को भी दुरुस्त करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। चूंकि हर चीज की अधिकता नुकसानदायक ही साबित होती है, ऐसा ही इसके साथ भी है। शरीर में इसका लेवल बढ़ाने पर तो सभी का जोर रहता है, लेकिन बहुत कम लोग हैं जो इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं। जी हां, शरीर में इसकी ओवरडोज से भी लेने के देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन क्रिया पर बुरा असर

    बॉडी में विटामिन डी का लेवल ज्यादा होने से भी कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इनमें पाचन क्रिया भी एक है। इसकी ओवरडोज आपको कमजोर बना सकती है, ऐसे में उल्टी ज्यादा आती है और खाना पच नहीं पाता है। अगर आपको भी ज्यादातर मतली का जी रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- आंखों को कमजोर बना सकती है जिंक की कमी, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी कमी को दूर

    हाइपरकैल्शिया की समस्या

    शरीर में ज्यादा विटामिन डी हो जाने से हाइपरविटामिनोसिस डी की समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि ये रेयर केसेज में होता है, लेकिन इसको नजरअंदाज करना बड़ी भूल हो सकती है। इस स्थिति में खून के अंदर कैल्शियम जमा होने लगता है, जो आपकी हार्ट हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन के लिए नुकसानदायक होता है।

    बोन डेंसिटी कम हो जाना

    विटामिन डी की अधिकता से बोन डेंसिटी कम हो सकती है। ऐसे में फ्रैक्चर या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी तकलीफें आम हो जाती हैं। इसकी ओवरडोज होने पर आपकी हड्डियां पतली और खोखली होकर हल्की-फुल्की चोट में भी टूट सकती हैं। इसलिए इससे जुड़े सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज सुबह खाने के अनेकों फायदे

    Picture Courtesy: Freepik