विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zinc: आंखों को कमजोर बना सकती है जिंक की कमी, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी कमी को दूर

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 04 Feb 2024 05:27 PM (IST)

जिंक एक आवश्यक पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स में मदद करता है। इसकी कमी की ...और पढ़ें

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जिंक की कमी
सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जिंक की कमी

HighLights

  1. हमारे शरीर को जिंक कम मात्रा में चाहिए होता है, लेकिन यह बहुत अहम भूमिका निभाता है।
  2. यह इम्यूनिटी बढ़ाने, घाव भरने और आंखों को हेल्दी रखने के लिए आवश्यक होता है।
  3. फैटी फिश, चिकन, अंडा, दूध, बीन्स आदि की मदद से जिंक की कमी को दूर किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Zinc: शरीर को हेल्दी रखने और बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करने के लिए हर मिनरल का अपना रोल होता है। जिंक ऐसा ही एक मिनरल है, जो हेल्दी बॉडी के लिए काफी थोड़ी मात्रा में चाहिए होता है, लेकिन यह इतना महत्वपूर्ण है कि इसकी कमी की वजह से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए जिंक का सही मात्रा में मौजूद होना बेहद आवश्यक है। क्योंकि हमारा शरीर जिंक प्रोड्यूस नहीं करता है इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए, जो जिंक की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्यों जरूरी है जिंक और किन फूड आइटम्स की मदद से इसकी कमी से बच सकते हैं।

क्यों जरूरी है जिंक?

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है

जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। बैक्टीरिया और वायरस आदि से लड़ने में इम्यून सिस्टम की मदद कर, यह बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाले सेल डैमेज को कम करता है, जिससे इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज सुबह खाने के अनेकों फायदे

आंखों को हेल्दी रखता है

जिंक आंखों को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। उम्र बढ़ने की वजह से रेटीना को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसे मैक्यूलर डिजेनरेशन कहा जाता है। इस डैमेज को तेजी से रोकने में जिंक काफी मददगार होता है।

घाव भरने में मदद करता है

जिंक त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करने के साथ-साथ घाव भरने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। यह घाव और अल्सर को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

इंफ्लेमेशन दूर करने में मदद करता है

जिंक शरीर में स्ट्रेस आदि की वजह से होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में काफी मददगार होता है। इस कारण से यह एक्ने की सूजन को कम कर, जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

क्या हैं इसकी कमी के लक्षण?

  • पुरुषों में इनफर्टिलिटी
  • बाल झड़ना
  • थकान
  • डायरिया
  • घाव का जल्दी न भरना
  • अकारण वजन कम होना
  • सूंघने और स्वाद का पता लगाने की क्षमता कम होना
  • भूख न लगना
  • बार-बार बीमार पड़ना
  • आंखों का कमजोर होना
  • एक्ने
  • बच्चों के विकास में रुकावट

किन फूड आइटम्स की मदद से जिंक की कमी से बचा जा सकता है?

  • अंडे
  • ड्राई फ्रूट्स
  • शेलफिश
  • दूध
  • चिकन
  • सालमन, सार्डिन जैसी फैटी फिश
  • बीन्स
  • ओट्स
  • केल
  • मशरूम

zinc

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन फूड आइटम्स से करें इसे कंट्रोल

Picture Courtesy: Freepik