Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है शाम की चाय, जानिए कौन-से लोग पी सकते हैं और किन्हें करना चाहिए अवॉइड?

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 07:35 PM (IST)

    एक अनुमान के मुताबिक भारत में हर 100 में से 55 लोग रोजाना चाय पीते हैं। इनमें से कई लोग शाम की चाय का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं लेकिन क्या शाम की चाय पीना सेहत (Evening Tea For Health) के लिए सही है? अगर आप भी शाम की चाय के शौकीन हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानें शाम की चाय पीने के फायदे और नुकसान।

    Hero Image
    शाम की चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो सेहत को हो जाएगा नुकसान (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत एक कप गरमागरम चाय के साथ करना कई लोगों की आदत बनी हुई है। सुबह उठते ही एक कप चाय ना मिले तो मानो कि दिन अधूरा-सा लगता है। बस इतना ही नहीं, कई लोग शाम के वक्त चाय (Evening Tea) पीना भी पसंद करते हैं और अगर यह न मिले तो उन्हें सिरदर्द या बेचैनी सी महसूस होने लगती है। ऐसे में, क्या आपके मन में कभी सवाल उठा है कि शाम के समय चाय पीना सेहत के लिहाज से कितना सही है (Is Evening Tea Good For Health)? क्या यह हमारी सेहत को कोई नुकसान पहुंचाता है? अगर हां, तो किन लोगों को इससे बचना चाहिए और कौन-से लोग इस वक्त चाय का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम की चाय के फायदे

    • स्ट्रेस कम करता है: चाय में मौजूद एल-थियानिन नामक अमीनो एसिड स्ट्रेस कम करने में मदद करता है और मन को शांत रखता है।
    • पाचन में सुधार करे: चाय डाइजेशन को एक्टिव करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।
    • एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स: चाय में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
    • एनर्जी बढ़ाती है: चाय में मौजूद कैफीन थकान दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।
    • हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से चाय पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- चाय के साथ नहीं लेना चाहिए इन 5 चीजों का स्वाद! गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार से हमेशा रहेंगे परेशान

    शाम की चाय के नुकसान

    • नींद में खलल: चाय में मौजूद कैफीन नींद में खलल डाल सकता है, खासकर अगर आप सोने से कुछ घंटे पहले चाय पीते हैं।
    • एसिडिटी: कुछ लोगों में चाय पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
    • आयरन अब्जॉर्बशन में बाधा: चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अब्जॉर्बशन में रुकावट डाल सकता है।
    • खराब ओरल हेल्थ: ज्यादा चाय पीने से दांतों पर दाग लग सकते हैं।

    कौन से लोग शाम की चाय पी सकते हैं?

    • नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग: रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए शाम की चाय एनर्जी का एक अच्छा सोर्स हो सकती है।
    • एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या वाले लोग: अगर आपको एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर ही शाम की चाय पीनी चाहिए।
    • पाचन दुरुस्त नहीं है तो: अगर आपका पाचन दुरुस्त नहीं है तो शाम की चाय पाचन में सुधार करने में मदद कर सकती है।
    • नींद की समस्या से परेशान लोग: अगर आपको नींद की समस्या है तो शाम की चाय दिमाग को शांत कर सकती है, लेकिन आपको सोने से कुछ घंटे पहले इसे पीने से बचना चाहिए।

    किन्हें शाम की चाय से बचना चाहिए?

    • वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको शाम की चाय में मिलाए जाने वाले चीनी और दूध से बचना चाहिए।
    • ठीक से भूख नहीं लगती है तो: अगर आपको ठीक से भूख नहीं लगती है तो शाम की चाय पीने से आपकी भूख और कम हो सकती है।
    • हार्मोनल समस्याओं से परेशान लोग: अगर आपको हार्मोनल समस्याएं हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर ही शाम की चाय पीनी चाहिए।
    • कब्ज, एसिडिटी या गैस की ज्यादा समस्या रहती है तो: अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या गैस की ज्यादा समस्या रहती है तो आपको शाम की चाय से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- एक महीना चाय में चीनी की जगह मिलाएं गुड़, सेहत में नजर आएंगे हैरान करने वाले बदलाव!

    Disclaimer: शाम की चाय के फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप शाम के वक्त चाय पीना चाहते हैं तो आपको अपनी सेहत और शरीर की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी है या कोई दवा ले रहे हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।