Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anjeer Side Effects: अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं ज्यादा अंजीर, तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 18 May 2023 05:55 PM (IST)

    Anjeer Side Effects अंजीर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन गर्मियों में आप ज्यादा मात्रा में अंजीर खाते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं अंजीर खाने के साइड इफेक्ट्स।

    Hero Image
    अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं ज्यादा अंजीर, तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anjeer Side Effects: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। यह पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कैलोरी, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए काफी जरूरी तत्व होते हैं। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद अगर आप गर्मियों के मौसम में अंजीर अधिक मात्रा में खाते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, अंजीर खाने के साइड इफेक्ट्स।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलर्जी की समस्या

    कई लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है। तो ऐसे में आपको इस मौसम में अंजीर खाने से बचना चाहिए। एलर्जी के कारण आप पिपल्स की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

    पाचन संबंधी समस्या

    गर्मियों में आप ज्यादा अंजीर खाते हैं, तो इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है, इसी वजह से गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में अंजीर खाते हैं, तो इससे पेट में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    आंतों के लिए हानिकारक

    गर्मियों में अगर आप ज्यादा मात्रा में अंजीर खाते हैं, तो यह आपके आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आंतों में सूजन हो सकती है। इसिलिए जिन फूड्स की तासीर गर्म होती है, उन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए।

    ब्लीडिंग की समस्या

    अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह गर्मियों में आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से रेटिनल ब्लीडिंग और पीरियड के दौरान भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।

    अंजीर खाने का क्या है सही तरीका

    दूध में भिगोकर खाएं अंजीर

    दूध में अंजीर को मिलाकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। चाहें तो आप इसे मिल्क शेक में भी मिलाकर खा सकते हैं।

    दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए

    गर्मियों में आप एक दिन में दो-तीन अंजीर ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik