विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेहोशी को मिर्गी समझने की न करें गलती! लो BP से लेकर दौरे तक, इन लक्षणों में छिपा है दोनों का बड़ा फर्क

By Dr.Vinit BangaEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 12:18 PM (IST)

मिर्गी का दौरा और सामान्य बेहोशी में अंतर समझना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अचानक बेहोश होना हमेशा मिर्गी का संकेत नहीं होता। 

अचानक गिर जाना हमेशा मिर्गी का दौरा नहीं (Image Source: AI Generated)

अचानक गिर जाना हमेशा मिर्गी का दौरा नहीं (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मिर्गी का दौरा बिना किसी चेतावनी दिए अचानक आता है, पर क्या इसका मतलब यह है कि हमेशा यह मिर्गी का अटैक ही है? तो आइए इस भ्रम को दूर करने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि बेहोशी, बीपी लो और मिर्गी के बीच फर्क कैसे किया जाए। 

अचानक गिर जाना हमेशा मिर्गी का दौरा नहीं 

अचानक बेहोश होना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना डरावना जरूर हो सकता है, लेकिन यह हमेशा मिर्गी का संकेत नहीं होता। ऐसी बहुत सी और परेशानियां हैं जब व्यक्ति अचानक बेहोश हो सकता है, जैसे- सामान्य दौरे, बेहोशी या ब्लड प्रेशर का कम होना। 

मिर्गी के दौरे और सामान्य बेहोश होने की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है, जिससे उसका इलाज भी ठीक ढंग से किया जा सके। आइए इन दोनों के बीच का अंतर समझते हैं: 

मिर्गी के लक्षण 

जब मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो दिमाग में कुछ असामान्य इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी होती है जिससे ब्रेन थोड़े समय के लिए काम करना बंद कर देता है। इस दौरान मरीज को बेहोशी, झटके, मांसपेशियों में अकड़न, अजीब सेंसेशन और कंफ्यूजन जैसे लक्षण दिखते हैं। 

सामान्य बेहोशी के लक्षण

वहीं, सामान्य बेहोशी को समझें तो पानी कम पीना, तनाव ज्यादा लेना, ज्यादा गर्मी में रहना, पोस्चर का बदलना जैसी वजहें अचानक गिरने का कारण बनती हैं। यहां ध्यान इस बात का भी दें कि बेहोश होने से पहले मरीज को पसीना, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना और मतली जैसे कई लक्षण दिख सकते हैं। जिनपर गौर किए जाने की खास जरूरत है। 

सिर्फ लक्षण नहीं इलाज का आधार 

ये लक्षण बेहोशी और मिर्गी में अंतर को समझने में मदद तो करते हैं, लेकिन केवल इनके आधार पर इलाज नहीं किया जा सकता है। इन संकेतों को पहचानने के बाद डॉक्टर के पास जाना सबसे अहम कदम है, क्योंकि इसके बाद ब्लड प्रेशर चेकअप, ईसीजी, ईईजी, ब्रेन इमेजिंग और ब्लड टेस्ट की मदद से अचानक गिरने की जड़ पता चल पाएगी। इस दौरान डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री से भी इसका पता लगा सकते हैं। 

इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को बार-बार बेहोशी, सांस लेने में तकलीफ और बिना किसी वजह के दौरे पड़ रहे हैं, तो इस लक्षण को मामूली कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अपनी सेहत के लिए यह बात गांठ बांध लें कि किसी भी बीमारी के बाद किए जाने वाले इलाज से ज्यादा जरूरी है, उसके लक्षणों की तुरंत पहचान कर उसकी रोकथाम करना, क्योंकि इलाज से बेहतर बचाव है। 

यह भी पढ़ें- बाल झड़ने पर तेल लगा रहे हैं, मुंहासों पर क्रीम? पुरुषों में इन परेशानियों के पीछे हो सकती है बड़ी वजह, न करें अनदेखा

यह भी पढ़ें- उम्र का असर मानकर न टालें सांस फूलने की परेशानी, अंदर ही अंदर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है ये साइलेंट बीमारी

(डॉ. विनीत बंगा फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं) 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।