विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अचानक किसी को पड़ जाए मिर्गी का दौरा तो घबराएं नहीं, मरीज की जान और सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये जरूरी काम

By Dr. Gaurav BatraEdited By: Shweta Chauhan
Published: Tue, 17 Nov 2026 08:51 AM (IST)

मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराने के बजाय सही फर्स्ट एड जानना जरूरी है, ताकि मरीज को चोट से बचाया जा सके।

किसी को मिर्गी का दौरा पड़े तो इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI Generated)

किसी को मिर्गी का दौरा पड़े तो इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी को मिर्गी का दौरा पड़ते देखना एक डरावना अनुभव हो सकता है, जब कोइन अचानक बेहोश होने लगे, उसे झटके आने लगे या वह गिर जाए। पर इस स्थिति को संभालने के लिए फर्स्ट एड की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि मरीज को किसी तरह की चोट के खतरे से बचाने के साथ ही उसे जल्दी ठीक भी किया जा सके। 

इसके लिए सबसे पहले तो अपने आप को एकदम शांत रखकर सामने वाले की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो उस कंडीशन में क्या किया जाना चाहिए: 

किसी को मिर्गी का दौरा पड़े तो क्या करें? 

  1. अगर आपके सामने किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वह गिरने वाला है, तो आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि उसे सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित तरीके से फर्श पर लिटा दें।

  • इस दौरान खास ध्यान रखें कि आसपास कोई ऐसी नुकीली या चोट के जोखिम वाली चीजें न पड़ी हों।  

  • इसके बाद मरीज की गर्दन के नीचे सॉफ्ट कपड़ा या तकिया रखें और यह भी देखें कि गर्दन के पास कपड़े एकदम ढीले हों। 

  • अगर संभव हो तो मरीज को करवट से लिटाने की कोशिश करें। 

  • मिर्गी के दौरे का समय नोट करें और मरीज के साथ तब तक रहें, जब तक उसे होश नहीं आ जाता। 

  • मिथक और आम गलतियां जिनसे जरूर बचें 

    दौरे के समय मरीज अपनी जीभ नहीं निगल सकता है, ऐसे में उनके मुंह में उंगली, चम्मच या कपड़े का टुकड़ा डालने की कोशिश न करें। मिर्गी का दौरा 5 मिनट से ज्यादा तक रहता है, मरीज के होश में आए बिना बार-बार दौरा पड़ना, सांस लेने में परेशानी होना, चोट लग जाना और पहली बार दौरा पड़ना, ऐसी कुछ परिस्थितियां हैं जब तुरंत मेडिकल एमर्जेंसी की जरूरत होती है। 

    न्यूरोसर्जन से कब संपर्क करें? 

    न्यूरोसर्जन मूल्यांकन कर बता सकते हैं मिर्गी का दौरा किस तरह का था। वहीं, ट्रीटमेंट में ब्रेन स्कैन, EEG और दवाएं मदद कर सकती हैं। एक न्यूरोसर्जन के तौर पर मेरा मानना है कि मरीज सर्जरी का विकल्प चुन सकता है, अगर दौरे दवाओं से भी कंट्रोल नहीं हो पा रहे हैं, खासकर तब जब यह पता चल जाए कि दिमाग के किस हिस्से की वजह से ऐसा हो रहा है।  

    यह भी पढ़ें- गर्भ में ही बच्चों की सेहत पर पड़ने लगता है प्रदूषण का असर, 48 ऐसे जोखिम जो छोड़ सकते हैं जिंदगीभर की छाप

    यह भी पढ़ें- फेफड़ों को तो बचा लिया, लेकिन क्या जहरीली हवा से दिल को भी सुरक्षित रखता है N95 मास्क? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

    (डॉ. गौरव बत्रा  यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम में न्यूरोसर्जरी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट हैं।) 

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।