गर्भ में ही बच्चों की सेहत पर पड़ने लगता है प्रदूषण का असर, 48 ऐसे जोखिम जो छोड़ सकते हैं जिंदगीभर की छाप
पर्यावरण प्रदूषण का बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्भावस्था से ही गहरा असर पड़ता है, जो जीवनभर की छाप छोड़ सकता है।

प्रेगनेंसी में 6 और बचपन में 42 जोखिमों की पहचान (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। पर्यावरण का बिगड़ता स्तर सेहत पर भी उतना ही हावी हो रहा है, जितना प्रकृति पर, इसमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसका प्रभाव प्रेगनेंसी में ही शुरू होकर जन्म लेने के बाद तक बना रहता है। हाल में हुए एक अध्ययन में इसे लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक बचपन में दूषित पर्यावरण के संपर्क में आना आगे चलकर स्वास्थ्य को और भी ज्यादा खतरे में डाल सकता है।
पर्यावरणीय परिस्थितियों की स्थाई छाप
एक नए अध्ययन में पाया गया कि शुरुआती पर्यावरणीय परिस्थितियां स्वास्थ्य पर अपेक्षाकृत स्थायी छाप छोड़ सकती हैं। बचपन के दौरान घर के भीतर वायु प्रदूषण और खानपान की गुणवत्ता जैसे पर्यावरणीय जोखिमों का असर स्वास्थ्य और व्यवहार पर पड़ सकता है।
गर्भावस्था के दौरान मां के धूमपान का संबंध बच्चों में अधिक बीएमआइ और आक्रामकता व आवेगशीलता जैसे व्यवहार से पाया गया। इनमें से कई किशोरावस्था तक बने रहते हैं।
प्रेगनेंसी में 6 और बचपन में 42 जोखिमों की पहचान
बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फार ग्लोबल हेल्थ (आइएसग्लोबल) के शोधकर्ताओं ने इसे एकर अध्ययन किया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि गर्भावस्था के दौरान छह और बचपन के दौरान 42 ऐसे जोखिम है, जिनका खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। जिन जोखिमों की पहचान की गई, वो एक साथ स्वास्थ्य के कई परिणामों और क्षेत्रों से जुड़े थे।
जीवन पर पर्यावरणीय खतरा
हाल ही में साइंस एडवांसेज में प्रकाशित यह अध्ययन शुरुआती जीवन के पर्यावरणीय जोखिमों और स्वास्थ्य के बीच संबंधों को दिखाता है। शोधकर्ताओं ने चार क्षेत्रों में स्वास्थ्य के साथ जोखिमों के संबंधों का अध्ययन करने के लिए परिणामव्यापी एक्सपोजोम दृष्टिकोण अपनाया।
ये क्षेत्र थे-दिल और मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य, सांस से जुड़ी समस्याएं और एलर्जी। एक्सपोजोम का मतलब समझें तो इसका सीधा सा अर्थ जीवनभर किसी व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी पर्यावरणीय जोखिमों से है। इनमें खानपान, तंबाकू का धुआं और वायु प्रदूषण जैसे सभी कारक शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।