अचानक दिल की धड़कन बढ़ना, सांस फूलना और हाथ-पैर सुन्न होना! शरीर के ये संकेत एंग्जाइटी हैं या पैनिक अटैक?
कई लोग दिल की धड़कन बढ़ने और हाथ-पैर सुन्न होने जैसे लक्षण दिखने पर एंग्जाइटी या पैनिक अटैक में फर्क नहीं कर पाते।

एंग्जाइटी और पैनिक अटैक में फर्क समझना जरूरी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों अंदर ही अंदर एक परेशानी का सामना करते हैं, पर उसे पहचान नहीं पाते। एक मिनट पहले जहां वो शांति से अपना काम कर रहे होते हैं, तो दूसरे ही मिनट उनके दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाती है। हाथ-पैर भी सुन्न हो जाते हैं और लगता है कि जैसे सांस नहीं आ रही।
आप इस स्थिति को किसी व्यक्ति को कैसे बताते हैं? क्योंकि अक्सर लोग ऐसी कंडीशन में इसे एंग्जाइटी या पैनिक अटैक समझने में भूल कर जाते हैं। आइए इन दोनों के बीच उस बारीक फर्क को समझते हैं, जिससे डॉक्टर के सामने अपनी बात कहने में आसानी हो।
पैनिक अटैक क्या है?
पैनिक अटैक एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के डर और बेचैनी का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मान लीजिए कि आपको सड़क पार करने से डर लगता है, ऐसे में रोड क्रॉस करते समय आपका डर मन और शरीर पर हावी हो सकता है। इसका किसी भी तरह के फोबिया से खास कनेक्शन होता है।
वहीं, यह भी समझना जरूरी है कि फोबिया इस अटैक का अकेला कारण नहीं है। ऐसे बहुत और कारक इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। खासकर कि जब शरीर फाइट एंड फ्लाइट मोड पर चला जाए और शरीर को खतरे का सिग्नल मिलने लगे, पर असल में इस तरह की कोई परिस्थिति सामने नहीं होती। जिंदगी में ट्रॉमा इस अटैक की बड़ी वजह हो सकता है।
लक्षण
अचानक से दिल की धड़कन बढ़ जाना
सीने में दर्द
हाथ-पैर का कांपना
पसीना आना
दम घुटने जैसा महसूस होना
चक्कर आना
मतली
शरीर का सुन्न हो जाना
आसपास जो रहा है, उसके असली न होने का भ्रम होना
एंग्जाइटी क्या है?
डॉक्टरों की भाषा में एंग्जाइटी अटैक जैसी कोई चीज नहीं होती क्योंकि इसे मेडिकल की दुनिया में परिभाषित ही नहीं किया गया। पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि ऐसी कोई परेशानी होती ही नहीं। दरअसल, लोग पैनिक अटैक को ही आम बोलचाल में एंग्जाइटी अटैक कह दिया करते हैं।
एंग्जाइटी एक ह्यूमन इमोशन है जिसमें कोई बड़ा इंटरव्यू देते समय घबराहट होना या फिर प्रेजेंटेशन देते समय नर्वस फील होना शामिल है। हालांकि, इसका कोई सटीक कारण नहीं है, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भरता है कि व्यक्ति तनाव को कैसे झेलता है।
लक्षण
थकान
सिरदर्द
तेजी से दिल धड़कना
मांसपेशियों में तनाव
पसीना
सांस लेने में परेशानी
दोनों में क्या अंतर है?
एंग्जाइटी का आमतौर पर कारण लंबे समय का तनाव होता है, वहीं पैनिक अटैक कई बार बिना किसी वजह के अचानक से दस्तक दे सकता है। एंग्जाइटी हफ्तों और महीनों तक बनी रह सकती है, लेकिन पैनिक अटैक की अवधि 15-20 मिनट की ही होती है।
यह भी पढ़ें- चावल, रोटी और मीठे फल छोड़ना नहीं है डायबिटीज का इलाज, सही खानपान से ऐसे कंट्रोल होगी शुगर
यह भी पढ़ें- कमर का घेरा बढ़ना और असामान्य वजन... कहीं आप 'प्री-डायबिटीज' के शिकार तो नहीं? ऐसे पहचानें लक्षण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।