विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेफड़ों को तो बचा लिया, लेकिन क्या जहरीली हवा से दिल को भी सुरक्षित रखता है N95 मास्क? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

By Dr. Kuldeep Kumar GroverEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:47 AM (IST)

वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि दिल और नसों को भी प्रभावित करता है, जिससे सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है।

N95 मास्क लगाने से दिल भी रहेगा सुरक्षित? (AI Generated Image)

N95 मास्क लगाने से दिल भी रहेगा सुरक्षित? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वायु प्रदूषण को अक्सर हम सिर्फ खांसी, सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये जहरीली हवा सिर्फ फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाती। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 सांस के जरिए शरीर के अंदर जाकर नसों और दिल को भी प्रभावित करते हैं। 

हर साल सर्दी के मौसम में दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण बढ़ने पर लोग N95 मास्क लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन सवाल आता है कि क्या ये मास्क दिल को भी सुरक्षित रखता है, या सिर्फ फेफड़ों को बचाता है? 

वायु प्रदूषण से दिल को नुकसान

PM2.5 का इतने बारीक होते हैं कि इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे भी छोटा होता है। ये इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों की गहराई में पहुंच जाते हैं, जहां से ऑक्सीजन खून में मिलता है। वहां पहुंचकर ये शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करते हैं। 

इस कंडीशन में शरीर इंफ्लेमेटरी केमिकल्स छोड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस खून की नसों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। ये परत खून के बहाव को नियंत्रित करने में मदद करती है, लेकिन जब ये ठीक से काम नहीं कर पाती, तो नसें सख्त होने लगती है और उनके लिए फैलना मुश्किल हो जाता है। 

इसके अलावा, प्रदूषण हमारे ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम पर भी असर डालता है, जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को संभालता है। सेंसिटिव लोगों में इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, हार्ट बीट बिगड़ सकती है और दिल पर दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक प्रदूषण के कॉन्टैक्ट में रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

दूसरे मास्क से कैसे अलग है N95?

कपड़े या सर्जिकल मास्क हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 को उस तरह नहीं रोक नहीं पाते, जैसे N95 रेस्पिरेटर करता है। स्टैंडर्ड लैब टेस्टिंग में N95 मास्क हवा में मौजूद कम से कम 95% कणों को फिल्टर कर सकता है। इसकी खास बनावट और फिटिंग नाक और मुंह को चारों ओर से अच्छी तरह सील कर देती है, जिससे प्रदूषित हवा अंदर नहीं जा पाती। 

हालांकि, इसकी भी एक लिमिट है। N95 मास्क सिर्फ ठोस कणों को रोक सकता है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन या कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को नहीं रोक सकता। इसलिए अकेला मास्क वायु प्रदूषण से पूरी सुरक्षा नहीं दे सकता। 

क्या N95 से दिल की सुरक्षा हो सकती है?

प्रदूषण अंदर कम जाएंगे, तो दिल पर पड़ने वाला बुरा असर कम होगा। प्रदूषित माहौल में थोड़े समय के लिए N95 मास्क के इस्तेमाल पर हुई स्टडीज में ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में कुछ सुधार देखे गए हैं, लेकिन इन नतीजों को सावधानी से समझने की जरूरत है। 

ज्यादातर स्टडीज छोटे स्तर पर और कम समय के लिए किए गए हैं। अभी तक इतने ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि N95 मास्क हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं को रोक सकता है। 

सबसे बेहतर सुरक्षा के लिए क्या करें?

N95 मास्क कितना असरदार होगा, ये इस पर निर्भर करता कि आप इसे कैसे पहनते हैं। इसे नाक, मुंह और ठुड्डी पर इस तरह फिट होना चाहिए कि किनारों से कोई खाली जगह न रहे। नोज क्लिप को ठीक से दबाएं और जब तक बाहर हैं मास्क लगाकर रखें। हमेशा ऑथेंटिक N95 मास्क ही लें।

अगर आपको पहले से दिल या फेफड़ों की बीमारी है और मास्क पहनने में परेशानी महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ ही, वायु प्रदूषण में बाहर ज्यादा मेहनत वाला काम न करें, घर के अंदर HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरिफायर लगाएं और खिड़कियां दरवाजें बंद रखें, ताकि बाहर की दूषित हवा घर में कम आए।

(डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर, एसोशिएट डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर, सीके बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम)

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कर रही है आपके फेफड़े काले, बिना सिगरेट पिए भी बढ़ रहा है बीमारी का खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।