विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली के बाद बढ़ते वायु प्रदूषण से रहें सावधान, जहरीले स्मॉग से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:17 AM (IST)

दीवाली के बाद पटाखों और पराली के धुएं से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतें।

दीवाली के बाद कैसे करें वायु प्रदूषण से बचाव (AI Generated Image)

दीवाली के बाद कैसे करें वायु प्रदूषण से बचाव (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली खुशियों का त्योहार होता है, लेकिन पटाखों के कारण इसके बाद हुआ प्रदूषण सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। पटाखों और पराली के धुएं के कारण हवा जहरीली हो जाती है, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। 

इसके कारण आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि दीवाली के बाद हम अपनी और अपने परिवार को इस जहरीली हवा से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए जानें दीवाली के बाद प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें। 

घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें

हवा में PM2.5 और PM10 का स्तर बढ़ना सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। ये फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं। इसलिए बाहर निकलते समय कपड़े का मास्क पहनने की जगह N95 मास्क पहनें। कपड़े का मास्क या सर्जिकल मास्क प्रदूषण को रोक नहीं पाते। 

इसके अलावा, सुबह के समय एक्सरसाइज करने के लिए घर से बाहर न निकलें या वॉक के लिए पार्क न जाएं। एक्सरसाइज करनी हो, तो घर के अंदर ही करें। 

घर की हवा को शुद्ध रखें 

ये सोचना गलत है कि घर के अंदर हम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सुबह और शाम के समय खिड़की और दरवाजों को बंद करके रखें, ताकि बाहर का स्मॉग घर में न आए। अगर एयर प्यूरीफायर है, तो उसका इस्तेमाल करें। घर की डस्टिंग गीले कपड़े से करें, ताकि धूल हवा में न उड़े। इसके अलावा, घर में स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट जैसे इंडोर प्लांट्स लगाएं, जो घर की हवा को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। 

खान-पान और इम्युनिटी का ख्याल

मजबूत इम्युनिटी शरीर को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से लड़ने में मदद करता है। दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलें। इसके अलावा, खाने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। ये शरीर की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। 

आंखों और त्वचा की देखभाल

प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं होता। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 आंखों में चुभन, जलन और रेडनेस की वजह बन सकते हैं। साथ ही, इनसे स्किन को भी नुकसान होता है। इसलिए जब भी बाहर से लौटें अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं और शरीर की खुली त्वचा को भी साबुन और पानी से धोएं। 



Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।