चेरी खाएं या स्ट्राॅबेरी? सेहत के लिहाज से कौन है ज्यादा फायदेमंद, एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन
आपने बाजार में चेरी या स्ट्राॅबेरी को एक साथ जरूर देखा होगा। ये दोनों ही फल खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में काफी अंतर होता है? आज हम आपको इन दोनों फलों के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी बताएंगे सेहत के लिहाज से कौन ज्यादा फायदेमंद है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम मीठे और रसीले फलों की बात करते हैं, तो चेरी और स्ट्रॉबेरी का नाम जरूर आता है। ये दोनों ही फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का जिक्र हो, तो चेरी का नाम लेना तो बनता ही है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं और वेट लॉस में भी गजब फायदे पा सकते हैं। वहीं स्ट्रॉबेरी एक टेस्टी और हेल्दी फ्रूट है, जो किसी "सुपरफूड" से कम नहीं है।
यह एक छोटी, रसीली, लाल रंग की बेरी होती है, जो अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जानी जाती है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिहाज से इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं-
चेरी के फायदे
- चेरी में एंथोसाइनिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं।
- इसके अलावा चेरी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- चेरी में मेलाटोनिन होता है, जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है।
- गठिया या जोड़ों में दर्द से परेशान लोगों के लिए चेरी फायदेमंद हो सकती है क्योंकि यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करती है।
- चेरी में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक हो सकती है।
स्ट्रॉबेरी के फायदे
- स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और एलीजिक एसिड त्वचा में निखार लाने में मदद करती है।
- स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
- फाइबर से भरपूर होने के कारण स्ट्रॉबेरी पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है।
- स्ट्रॉबेरी कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होती है।
- इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- स्ट्रॉबेरी में एलीजिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं।
कौन है ज्यादा फायदेमंद?
अगर सेहत के सभी पहलुओं की बात करें, तो दोनों फल अपनी जगह बेहतरीन हैं। चेरी जहां सूजन कम करने, अच्छी नींद और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद करती है, वहीं स्ट्रॉबेरी इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने जैसे कई समस्याओं में फायदेमंद है। अगर आप अच्छी नींद, जोड़ों के स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए फल खोजना चाहते हैं तो चेरी बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता इम्युनिटी, त्वचा की सेहत और ब्लड शुगर कंट्रोल है, तो स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वजन घटाने से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने तक, Cherry खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाजवाब फायदे
यह भी पढ़ें: एक-दो नहीं, स्ट्रॉबेरी खाने से मिलते हैं पूरे 8 फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है वरदान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।