विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक-दो नहीं, स्ट्रॉबेरी खाने से मिलते हैं पूरे 8 फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है वरदान

Published: Thu, 27 Feb 2025 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2025 07:23 AM (IST)

स्ट्रॉबेरी एक रसीला फस है जो लाल या गुलाबी रंग की होती है। इसका हल्का खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब ...और पढ़ें

Strawberry Benefits: छोटी-सी स्ट्रॉबेरी में छिपे हैं ढेर सारे फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
Strawberry Benefits: छोटी-सी स्ट्रॉबेरी में छिपे हैं ढेर सारे फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  2. यह विटामिन-सी का भी अच्छा सोर्स है।
  3. स्ट्रॉबेरी खाने से स्किन को भी काफी फायदा मिलता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रॉबेरी एक टेस्टी और हेल्दी फ्रूट है, जो किसी "सुपरफूड" से कम नहीं है। यह एक छोटी, रसीली, लाल रंग की बेरी होती है, जो अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जानी जाती है।

स्ट्रॉबेरी की खेती ज्यादातर ठंडे इलाकों में की जाती है और यह अमेरिका और यूरोप में सबसे ज्यादा उगाई जाती है। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में की जाती है।

स्ट्रॉबेरी विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है। फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें Antioxidants से भरपूर फूड्स, इम्युनिटी होगी मजबूत और दिमाग भी रहेगा दुरुस्त

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे क्या हैं?

  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करे- स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक होती है।
  • स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और एलीजिक एसिड त्वचा के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह झुर्रियों को कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा में निखार लाने में मदद करती है।
  • दिल को रखे स्वस्थ- स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
  • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- फाइबर से भरपूर होने के कारण स्ट्रॉबेरी पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है। यह पेट को हल्का और डाइजेशन को दुरुस्त रखती है।
  • वजन घटाने में मददगार- स्ट्रॉबेरी कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ज्यादा खाने से बचाती है।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाए- इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह मोतियाबिंद और अन्य आंखों की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होती है।
  • कैंसर से बचाव में सहायक- स्ट्रॉबेरी में एलीजिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करके बीमारियों से बचाती है।
  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और हेल्दी फल है।

यह भी पढ़ें: कोलेजन बनाने में मदद करते हैं ये 10 फूड्स, जवां त्वचा के लिए 30 के बाद जरूर करें डाइट में शामिल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।