Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लैक, ग्रीन टी नहीं, इन 5 कारणों से रोजाना पीना चाह‍िए Blue Tea, फायदे कर देंगे हैरान

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 08:57 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल है, लेकिन ब्लू टी (अपराजिता के फूलों से बनी चाय) कई बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसे खाली पेट पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। आपको इसे अपने रूटीन का ह‍िस्‍सा जरूर बनाना चाह‍िए।   

    Hero Image

    Blue Tea पीने के फायदे। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ख्‍याल रखने का समय नहीं म‍िल पा रहा है। इस कारण वे कई तरह की बीमार‍ियों का श‍िकार हो रहे हैं। सेहतमंद रहने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लेना जरूरी होता है। वहीं हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल भी अपनाने की सलाह दी जाती है। फ‍िट रहने के ल‍िए एक्‍सरसाइज, योग, ध्‍यान को अपनाने की सलाह दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोग सुबह के समय ग्रीन टी, ब्‍लैक टी या ब्‍लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं। इससे उन्‍हें कई तरह के फायदे म‍िलते हैं। लेक‍िन एक और चीज है जो आपको तंदुरुस्‍त रखने में कारगर मानी जाती है। वो है ब्‍लू टी (Blue Tea)। आपको बता दें क‍ि ब्‍लू टी अपराज‍िता के फूलों से बनाई जाती है। ये आपकी सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाती है। आपको इसे अपनी रूटीन में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में ब्‍लू टी पीने से सेहत को म‍िलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इसे सुबह खाली पेट प‍िएंगे तो इसका असर और ज्‍यादा द‍िखेगा। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    द‍िल की सेहत सुधारे

    ब्लू टी पीने से आपका द‍िल हेल्‍दी रहता है। अगर आप इसे रोज सुबह खाली पेट पीते हैं तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, ब्‍लू टी में बायोफ्लेवोनॉयड नाम का कंपाउंड होता है, जो शरीर को सुरक्षात्मक एंटीऑक्सीडेंट देने का काम करते हैं। ये हमारे द‍िल को सेहतमंद रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर महीने भर रोजाना खा ल‍ेंगे एक केला? बदलाव देखकर हैरान हो जाएंगे आप

    डायब‍िटीज में फायदेमंद

    अगर आपको डायब‍िटीज है तो ब्‍लू टी का सेवन जरूर करना चाह‍िए। ये ब्‍लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आपको बता दें क‍ि ब्‍लू टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

     

    इम्‍युन‍िटी बूस्‍ट करे

    ब्लू टी पीने से इम्‍युन‍िटी स्‍ट्रॉन्‍ग होती है। दरअसल, इसमें मौजूद टर्नैटिन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये आपके शरीर में कैंसर सेल्‍स को बढ़ने से भी रोकने का काम करता है।

    वजन कम करे

    अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोजाना ब्‍लू टी पीना चाह‍िए। इसमें फैट्स, कार्बोहाइड्रेट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इस कारण ये आपकी भूख को कंट्रोल करता है। आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं।

    स्‍क‍िन और बालों का भी रखे ख्‍याल

    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ब्लू टी स्‍क‍िन और बालों के ल‍िए भी अच्‍छा होता है। ये फ्री रेडिकल्स से बचाता है। अगर आप इसे रोजाना प‍िएंगे तो लंबे समय तक जवां बने रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: खाने के साथ या पहले, कब खाना चाहिए Salad? जान लें सही समय, तभी म‍िलेगा शरीर को पूरा फायदा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner