सर्दियों में नहाने का सही समय नहीं जानते लोग, यह टाइम है सबसे बेस्ट
सर्दियों में नहाना सबसे बड़ा टास्क है। क्योंकि ठंड में बिस्तर का मोह त्यागना और फिर बाथरूम में जाकर पानी डालना यह किसी हॉरर से कम नहीं लगता। लेकिन अक्सर बहुत कम लोग ही जानते हैं कि नहाने का असल समय कौन सा है। इसलिए आपको नहाने का सही समय पता होना चाहिए ताकि आप सर्दियों में सही समय पर स्नान ले सकें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने बचपन से सुना है कि हर रोज नहाना चाहिए। नहाने से इंसान स्वस्थ रहता है। इससे बॉडी भी चुस्त रहती है। लेकिन यह जानना भी अहम है कि क्या नहाने का कोई सही समय भी है। खासकर सर्दियों के मौसम में।
सर्दियों के मौसम में कई लोग नहाने का समय निर्धारित नहीं करते और किसी भी समय नहा लेते हैं। इससे उनका शरीर ठंड पकड़ लेता है और फिर बीमार पड़ जाते हैं। कई बार लोगों को निमोनिया तक हो जाता है।
यह भी पढ़ें : लेटने के दौरान अगर सीने पर रखते हैं फोन तो संभल जाइए, कभी भी बज सकती है खतरे की घंटी
रोज़ नहाएं या कभी कभी
यह एक अहम सवाल है। लोग सर्दियों में यह सवाल एक्सपर्ट या डॉक्टर से जरूर पूछते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में नहाने से पहले इंसान को अपनी बॉडी को लेकर डिसीजिन लेना चाहिए। कई लोग ऐसे भी होते हैं कि सर्दियों में रोज वह नहाते हैं तो पानी या सोप से उनकी स्किन पर एलर्जी हो जाती है। वहीं कई बार उनको ठंड लगने के भी ज्यादा चांसेस रहते हैं। इसलिए अपनी बॉडी के हिसाब से इंसान ने नहाना चाहिए।
नहाने का कौन सा समय है बेस्ट?
सर्दियों में नहाने के लिए धूप का समय सबसे बेस्ट है। जब सुबह को सूरज उदय हो जाए तब आप नहा सकते हैं। यह समय सुबह 8 से 12 बजे के बीज का है। इस दौरान सूरज की तपिश तेज होती है। आप नहाने के तुरंत बाद जब सूरज की रोशनी में बैठ जाते हैं तो यह आपको काफी फायमेंद होता है। एक तो इससे आपको ठंड नहीं लगती दूसरा यह कि आपका सिर जल्दी सूख जाता है।
सर्दियों में नहाने के लिए कुछ सुझाव
गर्म पानी का उपयोग करें: सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें, क्योंकि इससे शरीर को गर्मी मिलती है। कोशिश करनी चाहिए कि सर्दियों में नहाने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग करें ताकि आपको ठंड न लगे और आप बीमार न पड़ें।
नहाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करें: सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे त्वचा को नमी मिलती है। इसके लिए आप क्रीम और तेल का उपयोग कर सकते हैं। कई बार नहाने के बाद क्रीम या तेल नहीं लगाने से स्किन ड्राइ हो जाती है।
नहाने के लिए उपयुक्त साबुन का चयन करें: सर्दियों में नहाने के लिए उपयुक्त साबुन का चयन करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। कई बार साबुन का प्रयोग आपकी स्किन में ड्राई नेस बढ़ा देता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।