Move to Jagran APP

Black Grapes Benefits: वज़न कंट्रोल करने के साथ ही याददाश्त भी दुरुस्त करते हैं काले अंगूर

Black Grapes Health Benefits मोटापे से परेशान हैं तो काला अंगूर आपके लिए बेस्ट डाइट है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में बहुत फायदेमंद है ये अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:40 AM (IST)
काले अंगूर शुगर और कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करते हैं ।

नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। अंगूर एक ऐसा रसीला फल है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक खाना पसंद करते हैं। बाजार में आपको कई तरह के और कई रंगों में अंगूर मिल जाएंगे लेकिन हम काले अंगूर की बात कर रहे हैं, जो ना सिर्फ देखने और खाने में अच्छे लगते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

loksabha election banner

काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। ये अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर आपके लिए बेस्ट डाइट है। काला अंगूर हर लिहाज से सेहत के लिए फायदेमंद है तो चलिए हम आपको अंगूर से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। 

याददाश्त बढ़ाता है काला अंगूर:

काले अंगूर का इस्तेमाल करने से याददाश्त मजबूत रहती है। आप भी अपनी याददाश्त को स्ट्रॉग बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में काले अंगूर को शामिल करें। ये आपकी याद्दाश्त को बढ़ाएंगे और दिमागी गतविधियों में भी सुधार करेंगे।

खून में इंसुलिन बढ़ाता है काला अंगूर:

डायबिटीज रोगियों के लिए ये अंगूर फायदेमंद है। काले अंगूर में रेसवर्टाल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है, जिससे शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखता है काला अंगूर:

काले अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। काले अंगूरों में साइटोकेमिकल्स मौजूद रहता है जो दिल की सेहत का ख्याल रखता है।

बालों के लिए बेस्ट टॉनिक है:

अगर बालों में डैंड्रफ हैं, बाल सफेद हैं या फिर बाल गिरते बहुत हैं तो काले अंगूर का सेवन करें। काले अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छा है।

वजन को कंट्रोल रखता है:

बढ़ते वेट से परेशान हैं तो काले अंगूर का सेवन करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

              Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.