Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somvar Vrat पर भोलेनाथ को लगाएं आम की इस खास मिठाई का भोग, बेहद आसान है बनाने का तरीका

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 08:31 PM (IST)

    इस साल सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है खासकर Sawan Somvar Vrat का। अगर आप भी इस सावन सोमवार पर भोलेनाथ को कुछ खास और स्वादिष्ट भोग लगाना चाहते हैं तो आम की यह अनोखी मिठाई एकदम सही रहेगी। इसे बनाना बेहद आसान है और यह झटपट तैयार हो जाती है।

    Hero Image
    सावन सोमवार व्रत पर ट्राई करें आम से बनी यह खास मिठाई (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 11 जुलाई, शुक्रवार से सावन का महीना शुरू हो जाएगा, जिसमें शिव भक्त पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ को प्रसन्न करने में जुट जाते हैं। सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें, इस दिन भक्तजन भगवान शिव को कई तरह के भोग लगाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में, अगर आप भी आने वाले सावन सोमवार पर भोलेनाथ को कुछ खास और स्वादिष्ट भोग लगाना चाहते हैं (Sawan Somvar Vrat Recipe), तो मैंगो पेड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है। पहली बात, तो ये कि यह बनाने में बेहद आसान है और दूसरा इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है।

    मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

    • पके हुए आम का गूदा (पल्प): 1 कप
    • मावा (खोया): 1.5 कप (या 150 ग्राम पनीर को कद्दूकस करके भी ले सकते हैं)
    • चीनी: ½ कप (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं)
    • घी: 1 चम्मच
    • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
    • गार्निश के लिए: बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम

    यह भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat 2025: सावन सोमवार के दिन कब और कैसे करें महादेव की पूजा, यहां जानें सबकुछ

    मैंगो पेड़ा बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक पका हुआ आम लें, उसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर एकदम चिकना गूदा (पल्प) बना लें।
    • एक नॉन-स्टिक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें। इसमें मावा (या कद्दूकस किया हुआ पनीर) डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रहे, मावा जलना नहीं चाहिए। इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
    • उसी पैन में आम का गूदा डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूख न जाए और वह गाढ़ा न हो जाए। इसे भी लगातार चलाते रहें।
    • जब आम का गूदा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुना हुआ मावा और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह पैन का किनारा न छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा न होने लगे।
    • अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।
    • मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें। इतना ठंडा हो जाए कि आप उसे हाथ से छू सकें।
    • अब हाथ पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें। मिश्रण का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर अपनी पसंद के अनुसार गोल या ओवल शेप में पेड़े बना लें। आप चाहें तो पेड़े के बीच में उंगली से हल्का दबाकर डिजाइन भी बना सकते हैं।
    • तैयार पेड़ों को बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम से सजाएं और भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन सोमवार पर राशि के हिसाब से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

    comedy show banner
    comedy show banner