Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2025 पर लड्डू गोपाल को लगाएं धनिया पंजीरी और पंचामृत का भोग, बेहद आसान है रेसिपी

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 12:49 PM (IST)

    जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 15 अगस्त (Janmashtami 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन घर पर भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। लड्डू गोपाल के भोग में धनिया पंजीरी और पंचामृत की खास अहमियत होती है।

    Hero Image
    जन्माष्टमी के लिए धनिया पंजीरी और पंचामृत की रेसिपी (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, मंदिरों को सजाते हैं और भगवान कृष्ण को तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जो उन्हें भोग लगाए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे तो, लड्डू गोपाल के लिए तरह-तरह की मिठाइयां (Janmashtami Bhog) बनाई जाती हैं, लेकिन इनमें सबसे खास होती है धनिया पंजीरी और पंचामृत का खास महत्व होता है। धनिया पंजीरी और पंचामृत दोनों ही भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय हैं। इसलिए जन्माष्टमी के खास मौके पर लड्डू गोपाल को इनका भोग जरूर लगाना चाहिए।

    इस जन्माष्टमी आपको भी पूजा के बाद भगवान को धनिया पंजीरी (Dhaniya Panjiri Recipe) और पंचामृत (Panchamrit Bhog) का भोग लगाना चाहिए। आप इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं। इन्हें तैयार करना काफी आसान है और इनमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

    धनिया पंजीरी बनाने की विधि

    सामग्री:

    • 1 कप धनिया के बीज
    • 1/2 कप चीनी या गुड़
    • 2-3 हरी इलायची
    • 1 छोटा चम्मच घी
    • 1/4 कप बादाम और काजू (बारीक कटे हुए)
    • 1 चुटकी केसर

    बनाने की विधि:

    • सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिया के बीजों को मध्यम आंच पर सूखा भूनें।
    • इन्हें तब तक भूनना है, जब तक इसकी खुशबू निकलने लगे और ये हल्के सुनहरे न हो जाएं।
    • आंच ज्यादा तेज न करें, नहीं तो धनिया जल जाएगा, जिसके कारण इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
    • जब धनिया भुन जाए, तो ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लें।
    • अब एक मिक्सर जार में ठंडे हुए धनिया के बीज डालें और इसे बारीक पीस लें।
    • इसके बाद इसमें चीनी और इलायची के दाने डालकर फिर से पीस लें, ताकि एक महीन पाउडर तैयार हो जाए।
    • अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें बारीक कटे बादाम और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब इसमें पिसा हुआ धनिया-चीनी का मिक्सचर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
    • आप चाहें, तो इसमें केसर भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और सुगंध बढ़ जाएगी।
    • मिक्सचर को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें और फिर गैस बंद कर दें।
    • तैयार पंजीरी को ठंडा होने दें और फिर इसे एक सुंदर भोग थाली में सजाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाएं।

    पंचामृत बनाने की विधि

    सामग्री:

    • 1 कप ताजा दूध
    • 1/2 कप दही (ताजा और गाढ़ा)
    • 1 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच शुद्ध देसी घी
    • 1 चम्मच चीनी या मिश्री

    बनाने की विधि:

    • सबसे पहले एक साफ कटोरी या बर्तन लें और उसे अच्छी तरह धोकर पोंछ लें।
    • अब इसमें दूध डालें और उसे एक चम्मच से मिलाएं।
    • फिर दही मिलाएं और धीरे-धीरे मिलाते रहें ताकि गठन न बने।
    • अब शहद, घी और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • पंचामृत बनकर तैयार है।

    आप चाहें, तो इसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालकर भगवान को भोग लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण को तुलसी काफी प्रिय है।

    यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025 पर बनाएं 5 तरह के स्‍वीट्स, लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए हैं परफेक्ट

    यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, वृंदावन में किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी? दूर करें डेट की कन्फ्यूजन