Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन दही या ग्रीक योगर्ट: क्या है दोनों में ज्यादा हेल्दी? यहां जानें सही जवाब

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 07:15 PM (IST)

    दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन दिनों लोगों के बीच ग्रीक योगार्ट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है इसे लेकर भी बहस अक्सर चलती रहती है। आइए जानते हैं क्या है दोनों में ज्यादा हेल्दी।

    Hero Image
    दही और ग्रीक योगर्ट, क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी फूड की बात करें तो दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन माने जाते हैं। ये दोनों ही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत हैं, जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। हालांकि, दोनों की बनावट, पोषण तत्व और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव अलग-अलग हैं। तो चलिए समझते हैं कि इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा ऑप्शन अधिक स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन दही

    इंडियन दही हमारे खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे दूध में प्राकृतिक बैक्टीरिया को मिलाकर जमाया जाता है। इंडियन दही में प्रोबायोटिक्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं, भोजन के पाचन में सहायता करते हैं और शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

    इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, विटामिन बी12, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। इंडियन दही हल्का होता है, जल्दी पचता है और गर्म मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। घर में बना ताज़ा दही बिना किसी एक्स्ट्रा शुगर या प्रिजर्वेटिव के होता है, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है।

    ग्रीक योगर्ट

    ग्रीक योगर्ट सामान्य दही से थोड़ा अलग होता है। इसे बनाने के लिए दही को छानकर उसका एक्स्ट्रा पानी और लैक्टोज हटा दिया जाता है, जिससे इसका टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा इंडियन दही की तुलना में लगभग दोगुनी होती है, जबकि शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रहती है। यह उन लोगों के लिए आइडियल है जो मसल बिल्डिंग, वेट लॉस करने में या हाई-प्रोटीन डाइट का पालन कर रहे हैं।

    ग्रीक योगर्ट लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। ये बात और है कि मार्केट में मिलने वाले ग्रीक योगर्ट में कई बार फ्लेवरिंग एजेंट्स और एक्स्ट्रा चीनी मिलाई जाती है, जो उसके स्वास्थ्य लाभ को प्रभावित कर सकती है। इसलिए हमेशा बिना फ्लेवर और बिना शुगर वाला ग्रीक योगर्ट ही चुनना चाहिए।

    दोनों में कौन है ज्यादा हेल्दी?

    अगर आप एक नेचुरल, मिनीमली प्रोसेस्ड और पाचन के लिए बेहतर ऑप्शन चाहते हैं, तो इंडियन दही आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा। वहीं अगर आप प्रोटीन इनटेक बढ़ाना चाहते हैं, वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या फिटनेस गोल्स को तेजी से पाना चाहते हैं, तो ग्रीक योगर्ट बेहतर साबित हो सकता है।

    दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सही चुनाव आपके पर्सनल हेल्थ गोल्स और लाइफ स्टाइल पर निर्भर करता है। लेकिन ध्यान रहे, क्वालिटी हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए, चाहे आप दही चुनें या ग्रीक योगर्ट।

    यह भी पढ़ें- हर शुभ काम पर जाने से पहले क्यों खिलाते हैं दही-चीनी? परंपरा में छिपा है सेहत का खजाना

    यह भी पढ़ें- 30 दिनों तक रोज एक कटोरी दही खाने से मिलेंगे 5 गजब के फायदे, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट